फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे दिन जाम की समस्या से जूझता रहा अकबरपुर नगर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय पर जाम की समस्या दूर होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को भी लगभग पूरे दिन अकबरपुर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में रुक-रुककर जाम लगता रहा, जिससे घंटों लोग जाम में फंसे रहे। जाम में फंसे लोगों का कहना था कि जब तक अतिक्रमण नहीं हटाया जाता, तब तक जाम की समस्या से राहत मिलने वाली नहीं है।
विज्ञापन



अकबरपुर नगर के विभिन्न मार्गों पर सुबह से ही जाम लगने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक चलता रहा। सबसे अधिक मुश्किल अकबरपुर बस स्टेशन क्षेत्र, अकबरपुर फैजाबाद मार्ग, पुराने तहसील तिराहा, दोस्तपुर चौराहा क्षेत्र में हुई। रुक-रुककर लगने वाले जाम में फंसे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। यातायात सुचारु करने के लिए यातायात पुलिस को इधर-उधर की दौड़ लगानी पड़ी।


जाम में फंसे लोगों का कहना था कि जब तक सड़क के किनारे पटरियों से अतिक्रमण नहीं हटाया जाता, तब तक जाम से राहत मिलने वाली नहीं है। जिला अस्पताल जाने के लिए ओवरब्रिज के निकट जाम में फंसे राहुल व नियाज ने कहा कि सड़क पर वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए प्रशासन को गंभीरता दिखानी चाहिए। यदि अतिक्रमण हटा दिया जाए, तो भी काफी हद तक जाम की समस्या से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन



योगेश व अमरजीत ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से पार्किंग की व्यवस्था किए जाने की मांग की जा रही है, लेकिन इसे लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही। उधर, एएसपी अशोक कुमार राय ने बताया कि जाम से राहत दिलाने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें