फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कालाबाजारी रोकने को 940 कोटे पर जल्द लगेगी पीओएस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राशन की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए अब ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित राशन की दुकानों पर भी इलेक्ट्रानिक प्वाइंट ऑफ सेल्स मशीन लगेगी। दिसंबर माह के अंत तक ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित 940 कोटे की दुुकानों पर मशीन लगा दी जाएगी। इससे इन कोटे से जुड़े 18 लाख 46 हजार 317 यूनिट धारक को सीधा लाभ मिलेगा। गुरुवार से कोटेदारों में मशीन का वितरण प्रारंभ कर दिया जाएगा, जिससे जनवरी माह का राशन मशीन के माध्यम से दिया जा सके।
विज्ञापन

राशन की कालाबाजारी व घटतौली की शिकायतें अक्सर सामने आती रहती थीं। इसे लेकर अक्सर लाभार्थी धरना प्रदर्शन भी करते थे। पात्रों को समुचित राशन मिल सके, इसके लिए बीते दिनों शासन ने सभी कोटे की दुकानों पर मशीन लगाए जाने का निर्णय लिया था। प्रथम चरण में शहरी क्षेत्रों में स्थिति राशन की दुकानों पर ई पॉस मशीन लगाए जाने की प्रक्रिया पूरी की गई। बताते चलें कि जिले में कुल 1 हजार 39 राशन की दुकानें संचालित हैं। इसमें 99 शहरी क्षेत्र, जबकि 940 ग्रामीण क्षेत्र में स्थित हैं। शहरी क्षेत्रों में स्थित राशन की दुकानों से पात्रों को पॉस मशीन से राशन का वितरित किया जा रहा है।
बीते दिनों ही शासन ने ग्रामीण क्षेत्र में संचालित राशन की दुकानों पर भी मशीन लगाए जाने का निर्णय लिया। इसे अमलीजामा पहनाने के लिए गत दिवस ही मशीन जिले में पहुंच गई। पूर्ति निरीक्षक शैलेंद्र वर्मा ने बताया कि दिसंबर माह के अंत तक ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित सभी 940 राशन की दुकानों पर मशीन स्थापित कर दी जाएगी, जिससे जनवरी माह का राशन मशीन के माध्यम से पात्रों को दिया जा सके। मशीन के लगने से राशन की कालाबाजारी पर अंकुश लग सकेगा। मशीन लगने से पात्र गृहस्थी के 16 लाख 17 हजार 924 तथा 2 लाख 22 हजार 393 अंत्योदय यूनिट को सीधा लाभ मिलेगा। बताया कि गुरुवार को अकबरपुर विकास खंड के 442 व कटेहरी विकास खंड के 97 कोटेदारों को मशीन दी जाएगी। इसके साथ ही मास्टर ट्रेनरों द्वारा उन्हें प्रशिक्षित भी किया जाएगा।
विज्ञापन


शत-प्रतिशत होगा राशन का वितरण
पूर्ति निरीक्षक शैलेंद्र वर्मा ने बताया कि यदि मशीन में परिवार के मुखिया का अंगूठा मैच नहीं करता, तो परिवार के किसी भी सदस्य का अंगूठा मैच कराकर अनाज दिया जाएगा। इसके लिए सभी कोटेदारों को निर्देशित कर दिया गया है। कहा कि अक्सर ऐसा देखा गया है कि मुखिया किसी कारणवश दुकान तक नहीं पहुंच पाता या फिर उसका अंगूठा मैच नहीं करता। ऐसे में परिवार का कोई भी सदस्य दुकान पर पहुंचकर अंगूठा मैच कराकर अनाज ले सकता है।

31 तक बांट दी जाएगी मशीन
दिसंबर के अंत तक ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित 940 राशन की दुकानों पर मशीन लगा दी जाएगी। गुरुवार से कोटेदारों में इनका वितरण भी प्रारंभ हो जाएगा। जनवरी का अनाज मशीन के माध्यम से ही दिए जाया जाएगा। - अमरजीत सिंह, प्रभारी जिलापूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें