फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिलेखों से गायब हुआ शपथपत्र, दर्ज हुआ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बंदोबस्त कार्यालय से एक पत्रावली में लगा शपथपत्र गायब कर देने के मामले में पीड़ित ने ऑनलाइन केस दर्ज कराया है। आरोप में कहा गया कि तीन लाख रुपये की मांग पूरी न किए जाने के चलते पत्रावली से शपथपत्र फाड़ दिया गया। मामले में शिकायत के आधार पर अकबरपुर कोतवाली में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन



शिकायत में भीटी तहसील क्षेत्र के परसावां गांव निवासी गयाप्रसाद पांडेय ने कहा कि उनके गांव में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। इसी को लेकर एक मुकदमा बंदोबस्त अधिकारी न्यायालय में चल रहा है। इसमें उन्होंने एक शपथपत्र लगा रखा है। इस फाइल में लगा शपथपत्र बीते दिनों गायब कर दिया गया।


इसमें एक अधिकारी व एक कर्मचारी पर शपथपत्र हटा देने का आरोप लगाते हुए कहा गया कि उनसे मामले में पक्ष में फैसला करने के नाम पर दो लाख रुपये मांगे जा रहे थे। कहा गकि दबाव के बावजूद जब उसने पैसा नहीं दिया, तो शपथपत्र गायब कर दिया गया। हालांकि शपथपत्र गायब करने वाले लोग यह भूल गए कि उनकी चोरी का सबूत छूट गया है।
विज्ञापन



दरअसल फाइल में लगी सहायक चकबंदी अधिकारी की रिपोर्ट में शपथपत्र का हवाला दिया गया है, जो अभी भी पत्रावली में मौजूद है। तहरीर में कहा गया कि मामले में जिस तरह धोखाधड़ी की गई है, उसे लेकर जिम्मेदार लोगों पर केस दर्ज किया जाए।


राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो में ऑनलाइन शिकायत के बाद प्रकरण में केस दर्ज कर लिया गया है। उधर, अकबरपुर कोतवाल सत्येंद्र कुमार सिंह ने कहा कि उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला फिलहाल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें