फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

41 करोड़ की लागत से बदलेगी 927 गांवों की तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले की 927 ग्राम पंचायत की तस्वीर बदलने की तैयारी की जा रही है। 14वें वित्त आयोग के तहत 40 करोड़ से अधिक के बजट से गांवों में विकास कार्य कराए जाने हैं। उपलब्ध धनराशि से न सिर्फ परिसंपत्तियों का रखरखाव सुनिश्चित किया जाएगा, बल्कि जलभराव, आवागमन, पेयजल व मार्ग व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन



योजना के तहत पूर्व में जिले की 927 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य के लिए पंचायतीराज विभाग को 46 करोड़ 13 लाख 40 हजार 654 शासन से उपलब्ध हुआ था। आवश्यकतानुुसार ग्राम पंचायतों में धनराशि भेजी गई थी। इसके साथ ही दूसरी किस्त मिलने का रास्ता साफ हो गया था।


पंचायतीराज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में उपलब्ध धनराशि का उपभोग प्रमाणपत्र मिलने के बाद रिपोर्ट शासन को भेज दी गई थी। बीते दिनों ही शासन ने जिले की 927 ग्राम पंचायतों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 40 करोड़ 70 लाख रुपये के बजट को मंजूरी प्रदान कर दी। दिसंबर माह के अंत तक 14वें वित्त आयोग के तहत स्वीकृत धनराशि पंचायतीराज विभाग को उपलब्ध हो जाएगा। आवश्यकतानुसार ग्राम पंचायतों को धनराशि उपलब्ध कराने के बाद जनवरी माह से विकास कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें