फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने राजनीति से प्रेरित होकर टाली अयोध्या विवाद की सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सुप्रीम कोर्ट को सवालों के घेरे में खड़ा कर अकबरपुर के भाजपा सांसद हरिओम पांडेय ने राजनीति के गलियारे में हलचल मचा दी है। उनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने राजनीति से प्रेरित होकर सुनवाई टाल दी है। कहा कि जब सऊदी अरब जैसे इस्लामिक देश में मंदिर बन सकता है तो अयोध्या में क्यों नहीं।
विज्ञापन



अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले अंबेडकरनगर से भाजपा सांसद हरिओम पांडेय ने इस बार सुप्रीम कोर्ट की कार्यशैली पर उंगली उठाई है। सोमवार देर शाम अकबरपुर नगर स्थित गेस्ट हाउस में पत्रकारों से उन्होंने कहा कि कांग्रेस व मुसलमानों के दबाव तथा राजनीति से प्रेरित होकर सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या विवाद की सुनवाई टाल दी है।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की पहल पर जब इस्लामिक देश सऊदी अरब में मंदिर बन सकता है, तो अयोध्या में क्यों नहीं। सांसद बोले कि यदि मुसलमानों को देश से प्रेम है, तो मंदिर के विरोध में न्यायालय में किया गया दावा वापस ले लें। यहां के मुसलमान इस्लामिक देशों से भी ज्यादा कट्टर हैं। उन्होंने कहा कि संसद के शीतकालीन सत्र में राम मंदिर के लिए प्राइवेट बिल लाने का प्रयास करेंगे और उम्मीद है कि वर्ष 2019 तक मामले का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें