फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में डीएम को नवोदय विद्यालय में मिली गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिलाधिकारी सुरेश कुमार ने मंगलवार को नवोदय विद्यालय अफजलपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जगह-जगह मिली गंदगी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसमें सुधार लाए जाने का निर्देश दिया। आवास व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश देते हुए कहा कि दोबारा जांच में यदि किसी प्रकार की गड़बड़ी मिली, तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



जिलाधिकारी सुरेश कुमार मंगलवार पूर्वाह्न अफजलपुर के निकट स्थित नवोदय विद्यालय पहुंचे। मुख्य गेट से लेकर भवन के अंदर तक जगह जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ था। शौचालय की भी समुचित साफ सफाई नहीं की गई थी। डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।


इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य के प्रति सभी को अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी के साथ निभानी होगी। आवासीय परसिर में भी उन्हें कमियां मिलीं। इस पर वॉर्डेन से कहा कि व्यवस्था में और सुधार लाया जाए। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने छात्र छात्राओं से वार्ता कर उनकी समस्याएं जानीं। साथ ही कई सवाल भी किए। इनमें से ज्यादातर सवालों का जवाब छात्र छात्राओं ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें