फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत निरीक्षण में अधूरे मिले शौचाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। स्वच्छ भारत मिशन योजना की हकीकत जानने के लिए औचक निरीक्षण पर निकले जिलाधिकारी सुरेश कुमार को अकबरपुर व कटेहरी विकास खंड के तीन गांवों में शौचालय निर्माण में बड़ी लापरवाही मिली। इस पर दोनों विकास खंड के एडीओ पंचायत व संबंधित गांवों के ग्राम पंचायत अधिकारी का वेतन रोके जाने का निर्देश दिया। साथ ही दोनों ग्राम पंचायत अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की गई। दोनों खंड विकास अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तीन दिन के अंदर अपूर्ण शौचालयों का निर्माण कार्य पूर्ण करने तथा इसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत ग्राम पंचायतों में चल रहे शौचालयों के निर्माण की स्थिति जानने के लिए रविवार को जिलाधिकारी सुरेश कुमार ने सीडीओ उमेशनरायन पांडेय के साथ अकबरपुर व कटेहरी विकास खंड के विभिन्न गांवों का औचक निरीक्षण किया। अकबरपुर विकास खंड के कयामुद्दीनपुर तथा असौवापार के निरीक्षण के दौरान डीएम ने पाया कि तीन दर्जन से अधिक शौचालयों का निर्माण कार्य अपूर्ण है। इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सहायक विकास अधिकारी पंचायत अकबरपुर वीके सिंह व ग्राम पंचायत अधिकारी सुनील श्रीवास्तव का वेतन रोके जाने का निर्देश दिया। साथ ही ग्राम पंचायत अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी किया। डीएम ने साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाने का निर्देश देते हुए ग्रामीणों को शौचालय का प्रयोग किए जाने व खुले में शौच न करने के लिए जागरूक किया।
डीएम ने इसके बाद कटेहरी विकास खंड के चक कोराड़ व बिकवाजीतपुर गांव का जायजा लिया। बिकवाजीतपुर गांव में 136 शौचालयों के सापेक्ष चार दर्जन से अधिक शौचालयों को अपूर्ण पाया। इस पर खंड विकास अधिकारी को फटकार लगाते हुए तीन दिन के अंदर सभी शौचालयों का निर्माण कार्य पूर्ण करने तथा उसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही सहायक विकास अधिकारी पंचायत कटेहरी राजेश सिंह व ग्राम पंचायत अधिकारी अनिल यादव का वेतन रोके जाने का निर्देश देते हुए ग्राम पंचायत अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें