फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगभग साढ़े तीन लाख पात्रों के हाथों में शीघ्र ही होगा नए लुक में राशनकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सस्ती दर पर कोटे की दुकानों से अनाज ले रहे तीन लाख 32 हजार 443 पात्रों के लिए खुशखबरी है। शीघ्र ही उनके हाथों में नए लुक का राशनकार्ड होगा। इसमें 58 हजार 416 अंत्योदय व दो लाख 74 हजार 27 पात्र गृहस्थी के पात्र शामिल हैं। नवंबर में संबंधित कोटे से उन्हें नया राशनकार्ड उपलब्ध हो जाएगा। उधर, शहरी क्षेत्रों में 39 हजार 188 पात्रों में राशनकार्ड के वितरण का कार्य प्रारंभ हो गया है।
विज्ञापन


प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की फोटो वाले राशनकार्डों को जमा करवा दिया था। साथ ही पात्रों का नए सिरे से सत्यापन कराए जाने का निर्देश दिया गया। सत्यापन में तमाम ऐसे राशन कार्डधारक सामने आए, जो अपात्र होने के बावजूद सस्ते दर पर खाद्यान्न प्राप्त कर रहे थे।

बाद में ऐसे राशन कार्डधारकों का नाम पात्रता सूची से बाहर कर पात्रों की अंतिम सूची शासन को भेज दी गई। अभी तक महज पर्ची से पात्रों को कोटे से सस्ती दर पर अनाज मिल रहा था। इस बीच शासन ने नए लुक में राशनकार्ड पात्रों को उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। बीते दिनों शहरी क्षेत्रों में वितरण के लिए 39 हजार 188 राशनकार्ड जिलापूर्ति कार्यालय को उपलब्ध करा दिए गए। इन राशनकार्डों का पात्रों को वितरण भी प्रारंभ हो गया।
विज्ञापन


इस बीच ग्रामीण क्षेत्र के तीन लाख 32 हजार 443 परिवारों में भी नए राशनकार्ड की वितरण प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। जिला पूर्ति विभाग के पूर्ति निरीक्षक शैलेंद्र वर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के पात्रों की सूची बीते दिनों शासन को भेज दी गई थी। कुछ ही दिनों में राशनकार्ड विभाग को उपलब्ध हो जाएंगे। इसमें 58 हजार 416 व 2 लाख 74 हजार 27 पात्र गृहस्थी के पात्र शामिल हैं। शासन से राशनकार्ड मिलते ही कोटेदारों के माध्यम से राशनकार्ड का वितरण प्रारंभ करा दिया जाएगा।

शीघ्र जिले में पहुंचेंगे राशनकार्ड
शीघ्र ही ग्रामीण क्षेत्र के तीन लाख 32 हजार 443 परिवारों के लिए राशनकार्ड शासन से विभाग को उपलब्ध हो जाएंगे। इसके लिए सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। राशनकार्ड उपलब्ध होते ही उनका वितरण भी प्रारंभ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

- नीलेश उत्पल, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें