फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल व सफाई बदहाली को लेकर भड़के रेल परिचालन प्रबंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे रेल परिचालन प्रबंधक वाईपी त्रिपाठी ने मंगलवार को पेयजल व सफाई व्यवस्था बदहाल मिलने पर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्हें निरीक्षण के दौरान पानी की टोटी टूटी हुई मिली, जबकि गंदगी देख वे भड़क गए। उन्होंने जाफराबाद से अकबरपुर होते हुए बाराबंकी तक रेल लाइन दोहरीकरण का कार्य आगामी पांच वर्ष में पूरा हो जाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन



स्वच्छता अभियान के क्रम में रेल परिचालन प्रबंधक वाईपी त्रिपाठी ने अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर सफाई का जायजा लिया। कई स्थानों पर गंदगी पाए जाने व पानी की टोटियों के क्षतिग्रस्त होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसमें सुधार लाए जाने का निर्देश दिया। कहा कि यात्रियों के हित को देखते हुए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के साथ ही यात्रियों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाए।

परिचालन प्रबंधक ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि जाफराबाद से अकबरपुर होते हुए बाराबंकी तक रेल लाइन दोहरीकरण कार्य चल रहा है। इसे पांच वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा। इससे यात्रियों को न सिर्फ अच्छी ट्रेनों का लाभ मिलेगा, बल्कि समय की भी बचत होगी।
विज्ञापन


बताया कि जाफराबाद से टांडा एनटीपीसी तक विद्युतीकरण का भी कार्य चल रहा है। इसके भी शीघ्र ही पूरा हो जाने की संभावना है। रेल परिचालन प्रबंधक ने स्टेशन पर सफाई मुहिम में हिस्सा लेने के साथ ही छात्र-छात्राओं को संबोधित भी किया। उन्होंने स्टेशन पर विभिन्न दुकानदारों के लाइसेंस आदि की जांच भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें