फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े तीन करोड़ की लागत से बनेंगे 11 नए मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में साढ़े 3 करोड़ रुपये की लागत से 11 संपर्क मार्गों का निर्माण कराया जाएगा। लोक निर्माण प्रांतीय खण्ड द्वारा शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा। निर्माण में किसी प्रकार की आर्थिक बाधा न हो, इसके लिए शासन से कार्यदायी संस्था को आवश्यक धनराशि भी उपलब्ध करा दी गई है। संपर्क मार्गों के निर्माण से लगभग 50 हजार की आबादी को सुचारु आवागमन में राहत मिलेगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के साथ ही नई सड़कों व संपर्क मार्ग के निर्माण का कार्य केंद्र व प्रदेश सरकारों द्वारा तेजी से कराया जा रहा है। जिले में भी सड़कों का जाल फैलने का कार्य तेजी से चल रहा है। इसी क्रम में वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार गत दिवस 11 ऐसे संपर्क मार्गों का चिन्हांकन किया गया, जिनका या कुछ दूरी तक निर्माण हुआ था या फिर गड्ढों में तब्दील हो गए हैं। इससे संबंधित क्षेत्र के लोगों को आवागमन में विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। आवागमन सुचारु करने के लिए संबंधित गांव के ग्रामीणों ने कई बार संपर्क मार्ग निर्माण के लिए जिलास्तर से लेकर शासन तक से शिकायत की थी। इस बीच अब शासन ने संबंधित संपर्क मार्गों के निर्माण को हरी झंडी प्रदान कर दी।
लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता हरेकृष्णा ने बताया कि लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से 11 संपर्क मार्गों के निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण प्रांतीय खंड को सौंपी गई है। सड़क निर्माण में आर्थिक बाधा न उत्पन्न हो, इसके लिए शासन से आवश्यक धनराशि उपलब्ध हो गई है। बताया कि संबंधित संपर्क मार्गों के निर्माण से लगभग 50 हजार की आबादी को सुचारु आवागमन में राहत मिलेगी।
विज्ञापन


इन सड़कों का होगा निर्माण
सहायक अभियंता हरेकृष्णा ने बताया कि टण्डौली खास, असगवां खास, दरबपुर खास, रग्घूपट्टी खास, शमशुद्दीनपुर खास, नरसिंहपुर खास, बेलासपुर खास, कैथवारा खास, अघूपुर खास, उमरापुर खास व टेकवा खास संपर्क मार्ग का निर्माण कराया जाएगा।

शीघ्र शुरू होगा निर्माण कार्य
11 संपर्क मार्गों के निर्माण की संस्तुति शासन से प्राप्त हुई है। साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले संपर्क निर्माण के लिए शासन से आवश्यक धनराशि भी प्राप्त हो गई है। शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा। -एसके लाल, अधिशाषी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें