फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी पटरी से ही गुजर गई मऊ आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक की पटरी शनिवार सुबह टूटी पाए जाने से हड़कंप मच गया। टूटी पटरी से ही आनंद विहार डाउन एक्सप्रेस गुजर गई। संयोग से कोई हादसा नहीं हुआ। पटरी टूटने की जानकारी होने के बाद अन्य ट्रेनों को दूसरे प्लेटफार्म से गुजारकर पटरी दुरुस्त कराई गई।
विज्ञापन

शनिवार सुबह आनंद विहार डाउन एक्सप्रेस अकबरपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। इसके गुजरने के बाद ट्रॉली मैन पूर्णमासी पटरियों की जांच के लिए सुबह नौ बजकर 10 मिनट पर निकला। पटरियों का जायजा लेते हुए जब वह प्लेटफार्म नंबर एक पर पूछताछ केंद्र के सामने पहुंचा तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गया। एक पटरी टूटी हुई थी। उसने इसकी जानकारी तत्काल स्टेशन मास्टर अब्दुल जब्बार को दी। स्टेशन मास्टर ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को देने के साथ ही पटरियों की मरम्मत के लिए स्टेशन पर मौजूद तकनीकी टीम को बुलाया। लगभग दो घंटे बाद पूर्वाह्न 11 बजे टीम ने क्षतिग्रस्त पटरी को बदल दिया।
इस बीच वाराणसी से चलकर लखनऊ जाने वाली पैसेंजर अप व किसान एक्सप्रेस अप को प्लेटफार्म नंबर दो से गुजारा गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि शुक्रवार मध्यरात्रि के बाद या फिर शनिवार भोर में ही पटरी क्षतिग्रस्त हो गई थी। यह संयोग ही रहा कि कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। उधर स्टेशन मास्टर ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर एक पर पूछताछ केंद्र के सामने एक पटरी कुछ क्षतिग्रस्त हुई थी। जानकारी होते ही उसे तत्परतापूर्वक ठीक करा दिया गया। पटरी मरम्मत के दौरान आने वाली दो ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर दो से गुजारा गया। पूर्वाह्न 11 बजे गड़बड़ी दूर करने के बाद यातायात सुचारु कर दिया गया। कहा कि पटरी टूटी होने की जानकारी से पहले सिर्फ एक ट्रेन गुजरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें