फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक प्रबंधक को फोन कर बदमाशों ने मांगी पांच लाख की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बैंक ऑफ बड़ौदा के आनंदनगर शाखा प्रबंधक से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है। बैंक से घर जाते समय बदमाशों ने दो दिन पहले हवाई फायरिंग कर मैनेजर को दहशत में लाने का प्रयास भी किया था। शुक्रवार को फोन कर बदमाशों ने शाखा प्रबंधक से कहा कि फायरिंग के बाद भी इशारा नहीं समझ पा रहे। अब यदि 24 घंटे के भीतर रकम का प्रबंध न किया, तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। शाखा प्रबंधक ने घटना की लिखित सूचना महरुआ पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के गया निवासी अमिय आनंद महरुआ थाना क्षेत्र के आनंदनगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने शुक्रवार को पुलिस को बताया कि 04 सितंबर को जब वे बाइक से घर आ रहे थे, तब दो युवकों ने उनका पीछा किया था। वे एक जगह रुक गए। इसके बाद युवक कहीं चले गए। एक दिन बाद 05 सितंबर को जब वे बैंक शाखा से निकलकर अकबरपुर आ रहे थे, तो एक दुकान पर जब रुककर खुले में बिकने वाला पेट्रोल ले रहे थे, तभी फयरिंग की आवाज सुनाई दी। हालांकि आसपास किसी के न दिखने पर वे इसे सामान्य घटना समझकर अकबरपुर चले आए। शुक्रवार को अपराह्न सवा चार बजे जब वे बैंक का कामकाज निपटा रहे थे, तो उनके निजी मोबाइल नंबर पर काल आई। फोन करने वाले ने पांच लाख रुपये की मांग करते हुए कहा कि ज्यादा होशियार बनने की कोशिश न करो। उसने यह भी कहा कि दो दिन पहले की गई फायरिंग का भी इशारा नहीं समझ पा रहे हो, तो अब जान से ही हाथ धो बैठोगे।
शाखा प्रबंधक के मुताबिक उन्होंने बदमाश से उसका नाम जानना चाहा, तो उसने कई तरह की धमकी दी। कहा कि 24 घंटे के भीतर पांच लाख रुपये का प्रबंध कर लो। इसके बाद क्या करना है, यह आगे बताया जाएगा। प्रबंधक ने इस पर फोन काट दिया, तो लगभग दर्जन भर बार उसी नंबर से बार-बार काल आती रही। बैंक मैनेजर ने इसके बाद पुलिस को सूचना दी। डायल 100 की टीम ने पहुंचकर जरूरी जानकारी ली और बैंक बंद होने तक वहां बनी रही। शाखा प्रबंधक ने बाद में महरुआ थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। थाना प्रभारी दयाशंकर ने बताया कि तहरीर मिली है। जरूरी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


जनवरी में भी मांगे थे दो लाख
शाखा प्रबंधक ने पुलिस को बताया कि बीती 27 जनवरी को उन्हें फोन कर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। इसकी शिकायत की गई थी, लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ था। शुक्रवार को फोन करने वाले बदमाश ने कहा कि जनवरी में तो तुमसे दो लाख रुपये ही मांगा था, लेकिन अब तुमको पांच लाख रुपये देना होगा। इस बार पैसा न मिलने पर अंजाम काफी बुरा होगा। इस बीच शाखा प्रबंधक ने पुलिस से पूरे मामले की शिकायत करते हुए समुचित सुरक्षा प्रबंधों की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें