फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने दी जिले को 40 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सांसद हरिओम पांडेय ने बुधवार को लगभग 40 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का समारोहपूर्वक लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसमें मुख्य रूप से पक्की सड़कों का निर्माण शामिल है। सांसद ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार लगातार मार्गों की बेहतरी की दिशा में तेजी से काम कर रही है, जिसका व्यापक लाभ आमजनमानस को मिल रहा है।
विज्ञापन

लोहिया भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सांसद हरिओम पांडेय ने सांसद निधि द्वारा स्वीकृत लगभग 2 करोड़ के 19 कार्यों का शिलान्यास किया। इसमें करमपुर बरसावां, जलालपुर देहात, चंदापुर, भिदूड़, खेवार, लोरपुर ताजन, सेमऊर खानपुर तथा औरंगनगर में बारातघर एवं महमदपुर चपरा में सामुदायिक भवन निर्माण का कार्य शामिल है। अन्य कार्यों में इंटरलॉकिंग व खड़ंजा मार्ग को शामिल किया गया है। सांसद ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के बैच वन में लगभग 12 करोड़ की लागत से निर्मित सिकंदरपुर केवटाही मार्ग, हीरापुर से नौहरनी मार्ग, सेमराकटका से चैनपुर माधोपुर विशुनपुर मार्ग, बीएफए मार्ग से देहात रामपुर मार्ग का लोकार्पण किया। लगभग 22 करोड़ की लागत से बैच टू में निर्मित सकरावल से बेलहरी, भीटी महरुआ से महापारा, हीरापुर से अकबेलपुर, महरुआ से बरामदपुर जरियारी, अकबरपुर इल्तिफातगंज रोड से बिकलापुर, भीटी उमराहवा पूरा दरबार से किछौटी मार्ग तथा पूरा दरबार से बहोना मार्ग शामिल है। सांसद ने मार्गों का लोकार्पण व शिलान्यास करते हुए कहा कि पहली बार केंद्र व राज्य सरकार बड़े पैमाने पर सड़कों का निर्माण तय कर रही है।
सांसद ने कहा कि जिले के सभी क्षेत्र में बिना भेदभाव के मार्गों का निर्माण कराया जा रहा है। इसका व्यापक लाभ जिले की जनता को मिल रहा है। इससे पहले कभी भी मार्गों का निर्माण इतने बड़े पैमाने पर नहीं कराया गया। इस मौके पर टांडा विधायक संजू देवी, अकबरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्ता, पूर्व विधायक त्रिवेणीराम, भाजपा नेता रामप्रकाश यादव, ओमप्रकाश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें