फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में आए सेवानिवृत शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेशीय सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद की बैठक मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के समक्ष हुई। इसमें कर्मचारियों की ओर से पुरानी पेंशन बहाली को लेकर किए जा रहे संघर्ष के अलावा अन्य मुद्दों को लेकर विचार विमर्श हुआ। बैठक में तय किया गया कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्षरत कर्मचारियों का समर्थन किया जाएगा। पुरानी पेंशन प्रत्येक कर्मचारी का हक है। उसे सरकार इस तरह समाप्त नहीं कर सकती।
विज्ञापन


अध्यक्ष रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में उतरे कर्मचारियों का समर्थन किया जाएगा। पेंशन कर्मचारियों का हक है। सरकार उसे इस तरह से समाप्त नहीं कर सकती। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर पूरी ताकत के साथ कर्मचारियों की आवाज को बुलंद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते सरकार इस बारे में कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो इससे भी बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।

इसके अलावा भियांव, जलालपुर तथा जहांगीरगंज ब्लॉक के सेवानिवृत्त शिक्षकों की समस्याओं का जिक्र किया गया। कहा गया कि इन ब्लॉकों में सेवानिवृत्त शिक्षकों की पेंशन पुनरीक्षण पत्रावलियों पर अभी तक खंड शिक्षाधिकारी द्वारा हस्ताक्षर नहीं किए गए, जो बेहद चिंताजनक है। यदि इसी तरह से होता रहा तो कर्मियों को अपने ही हक के लिए चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन


इसी तरह सेवानिवृत्त व कार्यरत शिक्षकों के भविष्य निधि का मामला है। जिसका अगस्त 2007 से आज तक पूरा भुगतान नहीं हो सका। कहा कि यदि जल्द ही इन सभी समस्याओं का निर्णय नहीं किया गया तो संगठन बड़ा आंदोलन छेड़ने को विवश होगा। इस मौके पर कोषाध्यक्ष जंत्री प्रसाद तिवारी व महामंत्री दयाराम गोंड के अलावा बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें