फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी ने की पुलिस अभिरक्षा में नस काटकर आत्महत्या की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। हत्या के एक आरोपी ने अहिरौली थाना परिसर में पुलिस अभिरक्षा के बीच आत्महत्या करने के लिए ब्लेड से गले व हाथ की नस काटकर सनसनी फैला दी। आत्महत्या करने की कोशिश में उठाए गए इस अप्रत्याशित कदम के चलते पुलिसकर्मी सन्न रह गए। उसे तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर करना पड़ा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते दिनों अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत करमपुर निवासी किराना व्यवसायी बलवीर की अहिरौली थाना अंतर्गत अन्नावां बाजार स्थित दुकान में सेंध लगाकर हत्या कर दी गई थी। गत 8 अगस्त की देर रात हुई घटना की जानकारी दूसरे दिन 9 अगस्त की सुबह घरवालों को हो सकी थी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। विवेचना के दौरान शातिर बदमाश अहिरौली थाना अंतर्गत हरिवंशपुर गांव निवासी ज्ञानफ्रकाश सिंह उर्फ आगम सिंह का नाम सामने आया। तब से पुलिस को उसकी तलाश थी। बताया जाता है कि शनिवार सुबह अहिरौली पुलिस ने हत्यारोपी ज्ञानप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। थाने में रखकर उससे पूछताछ की जा रही थी।
इस बीच शाम पांच बजे करीब ज्ञानप्रकाश ने आत्महत्या करने के पुलिस अभिरक्षा में ब्लेड से गले व हाथ की नस काट ली। अचानक हुई इस घटना से न सिर्फ थाने की पुलिस, बल्कि पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल आगम को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल में न सिर्फ अहिरौली, बल्कि टांडा, अकबरपुर व भीटी के थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। सीओ सिटी धर्मेंद्र सचान ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल का हालचाल जाना। इस बीच एसपी विपिन कुमार मिश्र भी जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने अहिरौली पुलिस के साथ ही हत्या के आरोपी से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की। बताया जाता है कि ज्ञानप्रकाश शातिर बदमाश है। पुलिस के अनुसार पूर्व में खड़गपुर में हुई सीतापुर निवासी युवक सुरजीत की हत्या के मामले में भी वह नामजद था।
विज्ञापन


लघुशंका के दौरान मारा ब्लेड
किराना व्यवसायी हत्याकांड मामले में ज्ञानप्रकाश उर्फ आगम को गिरफ्तार किया गया था। अपराह्न वह लघुशंका के लिए बाहर निकला। इसी बीच वहां पड़े ब्लेड को उसने उठा लिया। इससे पहले कि पुलिसकर्मी उसे रोक पाते, उसने ब्लेड से हल्के वार कर लिए। -विपिन कुमार मिश्र, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें