फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी ने दिए मोहर्रम व जन्माष्टमी पर सतर्कता के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। डीआईजी ओंकार सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को पुलिस लाइन परिसर में अपराध समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को अपराध पर पूरी तरह अंकुश लगाने का निर्देश दिया। जन्माष्टमी पर्व व मोहर्रम को सकुशल निपटाने के लिए भी कई दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में हुई बैठक में डीआईजी ने कहा कि पिछले दिनों जिस तरह विभिन्न पर्वों को बेहतर ढंग से निपटाया गया है, उसी तरह आगे भी फोर्स को जिला प्रशासन के साथ मिलकर कायदे से जन्माष्टमी पर्व व मोहर्रम को संपन्न कराया जाए। कहा कि मोहर्रम में निकलने वाले जुलूसों को लेकर अभी से तैयारी की जाए। लगातार फीडबैक लिए जाने की जरूरत है। जन्माष्टमी पर प्रतिमाएं रखे जाने वाले स्थानों व सार्वजनिक स्थानों पर चौकसी बरती जाए। डीआईजी ने निर्देश देते हुए कहा कि जन्माष्टमी व मोहर्रम के निपटने तक प्रत्येक छोटी-बड़ी सूचना के आदान-प्रदान का प्रयास अलग-अलग सूत्रों से लिया जाता रहे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सभी तैयारियां मुस्तैद रखी जाएं। डीएम सुरेश कुमार ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सजग है। जन्माष्टमी पर्व व मोहर्रम को भी कुशलता के साथ संपन्न कराया जाएगा।
एसपी विपिन कुमार मिश्र ने कहा कि जिले की फोर्स की कर्मठता का लाभ उठाया जाएगा। वे स्वयं लगातार स्थितियों पर नजर रखेंगे और भ्रमण पर रहेंगे। कानून व्यवस्था को लेकर यदि किसी स्तर पर शिथिलता मिली तो एक्शन लिया जाएगा। इस दौरान कई एसडीएम, सीओ व थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें