फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा से पहले भिड़े बसपा व भाजपा कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। टांडा ब्लॉक प्रमुख खुशनुमा चौधरी के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव को लेकर जंग तेज हो गई है। गुरुवार 30 अगस्त को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा से एक दिन पहले बसपा व भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र में बीडीसी सदस्यों को बंधक बनाए रखने का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने घेराबंदी की, जहां ग्रामीणों के साथ बसपा समर्थकों ने उन्हें दौड़ा लिया। इस दौरान दोनों पक्षों में पत्थरबाजी भी हुई। बाद में पहुंची पुलिस टीम ने हंगामे को शांत कराया। सीओ टांडा ने मौके पर पहुंच उस विद्यालय का जायजा भी लिया।
विज्ञापन

टांडा ब्लॉक प्रमुख खुशनुमा चौधरी के विरुद्ध 30 अगस्त को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होनी है। कुल 136 बीडीसी सदस्यों को इसमें मतदान करना है। ब्लॉक प्रमुख के पक्ष में पूर्व मंत्री बसपा नेता लालजी वर्मा ने सारी ताकत लगा रखी है, तो वहीं अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में भाजपा जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा ने मोर्चा खोल रखा है। इससे पहले भी एक तिथि निर्धारित थी, लेकिन उसे टाल दिया गया। इस बीच अब अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा से एक दिन पहले दोनों पक्षों के बीच जंग तेज हो गई। भाजपा नेताओं का आरोप था कि बसपा नेताओं ने तमाम बीडीसी सदस्यों को इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के एक विद्यालय में बंधक बना रखा है। विद्यालय के पास बुधवा पूर्वाह्न एआरटीओ वाहनों की चेकिंग करने पहुंचे, जहां कुछ वाहन के कागजात सही नहीं पाए गए। उन्हें पकड़ लिया गया। बसपा नेताओं ने इसे दबाव की रणनीति बताते हुए नाराजगी भी जताई।
इसी क्रम में अपराह्न करीब बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता अलग अलग वाहनों से विद्यालय के पास पहुंच गए और घेराबंदी कर ली। भाजपा कार्यकर्ता बीडीसी सदस्यों को छोड़े जाने की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। इसी बीच स्थानीय ग्रामीणों व बसपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दौड़ा लिया। दोनों पक्षों में इस पर पथराव शुरू हो गया। आधा दर्जन से अधिक लोग चोटहिल भी हो गए। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। टांडा सीओ केके मिश्र भी मौके पर पहुंचे। हालात का जायजा लिया गया। सीओ ने बताया कि मौके पर सब कुछ शांत मिला। स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। किसी पक्ष ने कोई लिखित शिकायत फिलहाल नहीं की है।
विज्ञापन


अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिषेक कन्नौजिया एक अन्य पार्टी कार्यकर्ता महेंद्र के साथ अपनी ससुराल से लौट रहे थे। तभी इब्राहिमपुर में एक विद्यालय के निकट बसपा नेताओं ने रोक लिया और बीडीसी सदस्यों को ढोने का आरोप लगाते हुए अभद्रता कर पिटाई की। इसमें महेंद्र का पैर फैक्चर हो गया है। तहरीर लिखी जा रही है। केस दर्ज कराया जाएगा। -कपिलदेव वर्मा, बीजेपी जिलाध्यक्ष

लड़कियों से की छेड़खानी
सत्ता के बल पर बीजेपी के लोग एक दर्जन गाड़ियों से गांव की घेराबंदी कर रहे थे। जिस पर उनका ग्रामीणों से कुछ विवाद हुआ था। साथ ही पुलिस प्रशासन के जरिए दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। गांव के अंदर गाड़ियों की चेकिंग की जा रही थी। कॉलेज में एडमिट कार्ड लेने आ रही छात्राओं के साथ भाजपाई गुंडों ने अभद्रता भी की। -लालजी वर्मा, नेता बसपा विधानमंडल दल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें