फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार के लिए निकले युवक की हत्या कर तालाब में फेंका गया शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। मालीपुर थाना क्षेत्र के कोठीभार गांव निवासी युवक की हत्या कर उसका शव तालाब में फेंक दिया गया। वह घर से सोमवार की शाम खजुरी बाजार के लिए निकला था। इसके बाद वह नहीं लौटा। मंगलवार को सुबह गांव से करीब 500 मीटर दूर स्थित तालाब में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। उसके शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में युवक के छोटे भाई ने अज्ञात लोगों पर हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन


मालीपुर थाना क्षेत्र के कोठीभार गांव निवासी विक्रम (47) सोमवार की शाम घर से खजुरी बाजार के लिए निकला था। काफी रात बीत जाने के बाद जब वह नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लग सका।

मंगलवार को सुबह ग्रामीण जब शौच के लिए गांव के बाहर स्थित तालाब पर गए तो वहां एक शव पड़ा दिखा। बाद में उसकी शिनाख्त विक्रम के रूप में हुई। जानकारी मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते तालाब पर पहुंचे परिवारीजनों ने अज्ञात पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि शरीर पर कई जगह चोट के निशान मौजूद हैं। इससे ही यह प्रबल संभावना है कि उसकी हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी मिलने के कुछ देर बाद मालीपुर एसओ वकील सिंह यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस को शुरुआती छानबीन में पता चला हैै कि विक्रम नशे का आदी था। अक्सर घर से बिना बताए चला जाता था। इस मामले में विक्रम के छोटे भाई रामहित ने अज्ञात लोगों पर हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है।

परिवारीजनों ने कुछ लोगों पर आशंका जताते हुए उनका नाम पुलिस को बताया है, लेकिन तहरीर में नामों का उल्लेख नहीं किया गया है। पुलिस ने तहरीर के बाद विवेचना तेज कर दी है। थाना प्रभारी वकील सिंह यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का सही कारण पता चल सकेगा। इस मामले में तहरीर मिली है। केस दर्ज कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें