फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमकी मामले में बैंक शाखा प्रबंधक हिरासत में, रिहा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने धमकी देने व अश्लील टिप्पणी करने के मामले में यूनियन बैंक अकबरपुर के शाखा प्रबंधक को शुक्रवार को हिरासत में ले लिया। उन्हें बाद में कोतवाली से जमानत दे दी गई। पुलिस को मामले में फील्ड ऑफिसर समेत दो अन्य की तलाश है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शहजादपुर निवासी मुजीबुर्रहमान ने बीते दिनों प्रधानमंत्री वेबपोर्टल पर शिकायत की थी कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अकबरपुर शाखा प्रबंधक ने उसका 25 लाख रुपये का ऋण मंजूर करने के एवज में अवैध रकम की मांग की थी। ऐसा न करने पर गत दिनों शाखा प्रबंधक ने फील्ड मैनेजर व दो अन्य लोगों के साथ न सिर्फ उसे धमकाया वरन उसकी पत्नी को लेकर अश्लील टिप्पणियां भी कीं।

इस बीच अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने शाखा प्रबंधक व फील्ड आफिसर समेत दो अन्य लोगों के विरुद्ध धमकी देने व अश्लील टिप्पणी करने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया था। शाखा प्रबंधक ने केस दर्ज होने के साथ ही आरोपों को मनगढंत व साजिश करार दिया था।
विज्ञापन


इस बीच इसी मामले में कोतवाली पुलिस ने शाखा प्रबंधक मुकेश राय को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया। यहां उन्हें हिरासत में लेने के साथ ही जमानत दे दी गई। कोतवाल बृजेश तिवारी ने बताया कि शाखा प्रबंधक पर जो धाराएं दर्ज हैं, उनमें जेल भेजे जाने का प्राविधान नहीं है। इसके चलते ही कोतवाली से जमानत दे दी गई। फील्ड ऑफिसर समेत दो अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें