फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्पूर्ण समाधान दविस में शिकायतें आईं 698, 31 का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले की सभी पांच तहसील मुख्यालयों पर मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कुल 698 शिकायतें आईं। इसके सापेक्ष मात्र 31 शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो सका। भीटी में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी सुरेश कुमार ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संपूर्ण समाधान दिवस में आई शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


भीटी प्रतिनिधि के अनुसार जिलाधिकारी ने कहा कि लंबित शिकायतों का निस्तारण शीघ्र किया जाए। समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। कहा कि जिले में चल रहे निर्माण कार्यों का निर्माण निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करा लिया जाए। साथ ही निर्माण में गुणवत्ता का भी पूरी तरह ध्यान दिया जाए। पात्रों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिल सके, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।

एसपी संतोष कुमार मिश्र ने कहा कि जिले में धारा 144 लागू है। इसका सख्ती से पालन किया जाए। ईद-उल-अजहा व रक्षाबंधन पर्व को कुशलतापूर्वक निपटाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाया जाएं। यदि कोई गड़बड़ी करने का प्रयास करे, तो उससे सख्ती से निपटा जाए। इस मौके पर कुल 199 शिकायतें आईं। इसके सापेक्ष मात्र दो का ही मौके पर निस्तारण हुआ। इस दौरान डीडीओ मथुरा प्रसाद मिश्र, डीआईओएस विनोद सिंह, बीएसए अतुल कुमार सिंह, एसडीएम रामशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


टांडा प्रतिनिधि के अनुसार एडीएम गिरिजेश त्यागी की मौजूदगी में कुल 78 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। चार शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान एसडीएम पंकज सिंह, सीओ वीके श्रीवास्तव समेत सभी थानों के थानाध्यक्ष मौजूद रहे। जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम कोमल यादव की मौजूदगी में 164 शिकायतें आईं। इसके सापेक्ष पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। इस मौके पर सीओ अमरबहादुर, तहसीलदार रामाश्रय आदि मौजूद रहे।

आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम भरतलाल सरोज की मौजूदगी में 146 शिकायतें दर्ज हुईं। इसमें 8 का मौके पर निस्तारण हुआ। इस मौके पर तहसीलदार सुदामा वर्मा, नायब तहसीलदार सत्यपाल प्रजापति समेत सभी थानों के थानाध्यक्ष मौजूद रहे। अकबरपुर में सीडीओ उमेशनरायन पांडेय की मौजूदगी में 111 मामले आए। इसके सापेक्ष 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। इस दौरान एएसपी ओमप्रकाश, एसडीएम अभिषेक पाठक, थानाध्यक्ष बृजेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें