फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद पर्व को सकुशल निपटाने के लिए किए जाएं सुरक्षा के कड़े प्रबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के एकदिवसीय दौरे पर शुक्रवार को पहुंचे डीआईजी फैजाबाद मंडल ओंकार सिंह ने पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। कांवर यात्रा को सकुशल निपटाने के लिए पुलिस अधिकारियों को बधाई दी। साथ ही निर्देशित किया कि आगामी दिनों में पड़ने वाले ईद उल अजहा पर्व को भी सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। प्रमुख मस्जिदों व ईदगाहों के इर्दगिर्द सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएं।
विज्ञापन

डीआईजी श्री सिंह ने कहा कि ईद उल अजहा पर्व को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। मस्जिदों व ईदगाहों में होने वाली ईद की विशेष नमाज को सकुशल निपटाने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएं। प्रमुख मस्जिदों व ईदगाहों के इर्दगिर्द पर्याप्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए। संवेदनशील क्षेत्रों में रूटमार्च कर लोगों को सुरक्षा का न सिर्फ आभास कराया जाए, बल्कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गणमान्य लोगों का भी सहयोग लिया जाए। लोगों से संपर्क आवश्यक फीडबैक लेते रहें। यदि कोई व्यक्ति गड़बड़ी करने का प्रयास करे, तो उससे सख्ती के साथ निपटा जाए। सार्वजनिक स्थानों पर भी सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की जाए। यदि कोई संदिग्ध नजर आए, तो उसे तत्काल हिरासत में लेकर छानबीन की जाए।
डीआईजी ने कांवर यात्रा को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए पुलिस अधिकारियों को बधाई दी। कहा कि मजबूत रणनीति के तहत कार्य करने के चलते ही कांवर यात्रा सकुशल निपट गई। इसी प्रकार की रणनीति आगे आने वाले पर्वों पर भी तैयार करनी होगी और उस पर पूरी तरह से अमल भी करना पड़ेगा। इस दौरान एसपी संतोष कुमार मिश्र, एएसपी ओपी सिंह समेत सभी सीओ व थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें