फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भानुमती व रामवती चुनीं गई निर्विरोध ग्राम प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में शुक्रवार को नाम वापसी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद ग्राम प्रधान के दो, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के दो व ग्राम पंचायत सदस्य के 12 सदस्य निर्विरोध घोषित कर दिए गए। जलालपुर विकास खंड के उफरौली व रामनगर विकास खंड के बिड़हर खास में ग्राम प्रधान पद के लिए दो से अधिक प्रत्याशी होने के चलते अब मतदान 17 अगस्त को होगा। इन दोनों स्थानों के लिए मैदान में डटे प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया गया।
विज्ञापन

गत दिवस प्रधान पद के चार, क्षेत्र पंचायत सदस्य के दो व ग्राम पंचायत सदस्य के 17 पद के लिए अधिसूचना जारी हुई थी। गत 8 अगस्त को नामांकन, 9 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच के बाद 10 अगस्त को नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न हुई। नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ग्राम प्रधान पद के लिए जहांगीरगंज के रायपुर बेलवा डांडी से भानुमती पत्नी रामबहादुर सिंह व भीटी विकास खंड के बिलोलपुर में रामवती पत्नी हरीराम के मुकाबले कोई अन्य प्रत्याशी न होने के चलते उन्हें निर्विरोध घोषित कर दिया गया। जलालपुर के उफरौली में ग्राम प्रधान के लिए कुल सात प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। प्रेमशिला का नामांकन पत्र जांच में निरस्त कर दिया गया, जबकि शुक्रवार को दो अन्य प्रत्याशी किरन वर्मा व लक्ष्मी नरायन ने नाम वापस ले लिया। इस प्रकार अब चार प्रत्याशी नरपति, रामदीन, श्यामलाल व सत्यनरायन के बीच मुकाबला होना तय है। रामनगर विकास खंड के बिड़हर खास में प्रधान पद के लिए दो प्रत्याशियों जितेंद्र कुमार व रामसुमेर ने नामांकन किया था। नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद भी दोनों प्रत्याशी मैदान में डटे रहे।
क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए जहांगीरगंज विकास खंड के सगहापुर में तारादेवी पत्नी अजीत व भियांव विकास खंड के भियांव प्रथम में शकुंतला के नाम वापसी के बाद इकलौती प्रत्याशी आशा देवी को निर्विरोध घोषित कर दिया गया। इसके अलवा ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए अकबरपुर विकास खंड में 8 व भियांव में 4 प्रत्याशियों को भी निर्विरोध घोषित किया गया। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी डॉ. महेशचंद्र द्विवेदी ने बताया कि उफरौली व बिड़हर खास में ग्राम प्रधान पद के लिए दो से अधिक प्रत्याशी मैदान में होने के चलते आगामी 17 अगस्त को मतदान होगा। शुक्रवार को नाम वापसी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद उन्हें चुनाव चिंह आवंटित कर दिया गया। जिन प्रत्याशियों के मुकाबले दूसरा प्रत्याशी नहीं था, उन्हें निर्विरोध घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें