फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में छात्रों की संख्या कम होने पर तीन प्रधानाध्यापकों का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। डीएम सुरेश कुमार ने मंगलवार को इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय अफजलपुर समेत दो अन्य प्राथमिक विद्यालय व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। तीनों परिषदीय स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम होने पर डीएम ने तीनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का जुलाई का वेतन रोकने का निर्देश देते हुए स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन


वहीं, प्राथमिक विद्यालय चकिया दामोदर में गंदगी मिलने पर डीएम ने सफाई कर्मचारी को निलंबित कर दिया। एबीएसए वीरेंद्र कुमार द्विवेदी को चेतावनी देते हुए कहा कि एक सप्ताह में गड़बड़ियों को दूर करने के साथ ही छात्र-छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति तय कराई जाए।

डीएम ने बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय अफजलपुर का जायजा लिया। यहां पंजीकृत 211 बच्चों के सापेक्ष 161 उपस्थित मिले। छात्र-छात्राओं को साधारण हैंडपंप से पानी दिए जाने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन


यहां शौचालय बदहाल मिला। इस पर अधिकारियों समेत प्रधानाध्यापक को फटकार लगाई। साथ ही प्रधानाध्यापक खुर्शीद आलम का जुलाई का वेतन रोकने का निर्देश देते हुए स्पष्टीकरण मांगा। यहां कक्षा चार की छात्रा मुस्कान से कुछ प्रश्न किए, जिसका उसने सही जवाब दिया। इस पर उसे 100 रुपये का इनाम दिया।

डीएम ने प्राथमिक विद्यालय चकिया दामोदर का जायजा लिया। प्रधानाध्यापिका सुषमा अवकाश पर मिलीं। बेपटरी सफाई व्यवस्था के बारे में पूछे जाने पर सहायक अध्यापिका ने बताया कि सफाईकर्मी कई माह से यहां नहीं आया। इस पर डीएम ने सफाईकर्मी जितेंद्र को निलंबित कर दिया।

यहां पंजीकृत 52 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष मात्र 15 बच्चे उपस्थित मिले। इस पर डीएम ने प्रधानाध्यापिका सुषमा का वेतन रोकने का निर्देश दिया। प्राथमिक विद्यालय शेखपुर के निरीक्षण में पंजीकृत 105 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 33 उपस्थित मिले। इस पर प्रधानाध्यापक सुलेमान का वेतन रोकने का निर्देश दिया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जलालपुर सब ठीक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें