फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ मिथिलेश का जगह जगह कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद पहुंचे डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी का जगह-जगह फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। अंबेडकरनगर लोकसभा की सीमा मया बाजार में जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा, सह मीडिया प्रभारी भूपेंद्र सिंह व छात्र नेता जालिम सिंह ने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। यादवनगर चौराहे पर जिला उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश वर्मा व मंत्री डॉ रजनीश सिंह ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन


बाद में जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में लोहिया भवन के सभागार में स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम हुआ। स्वागत समारोह से अभिभूत प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि छात्र राजनीति से ही जीवन की शुरुआत की और संगठन ने यह मुकाम दिया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश उपाध्यक्ष और हम एक साथ फैजाबाद के साकेत महाविद्यालय में छात्र राजनीति की शुरुआत किये। हम लोग एक साथ छात्र संघ बैन के समय जेल भी गए। डॉ मिथिलेश को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में प्रदेश मंत्री तक के पदों के दायित्वों का निर्वहन करते हुए लोकसभा चुनाव से भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर पार्टी के सभी कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। भाजपा में युवाओं को विशेष महत्व दिया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि डॉ मिथिलेश को यह दायित्व मिला है।
विज्ञापन


इससे पूर्व कटेहरी बाजार में जिला महामंत्री डॉ राणा रणधीर सिंह, शिवबाबा में विकास मोदनवाल, संगम तिवारी, सौरभ पांडेय, जावेद मलिक, सत्यम त्रिपाठी, तहसील तिराहा पर मनोज गुप्त, सर्किट हाउस पर सभासद गौरव श्रीवास्तव, पटेलनगर चौराहा पर विशाल त्रिपाठी, पंकज वर्मा, अतुल मिश्र ने स्वागत किया।

स्वागत समारोह में विधायक टांडा संजू देवी, विधायक अनीता कमल, पूर्व चेयरमैन चंद्रप्रकाश वर्मा, सुधांशू त्रिपाठी, पूर्व विधायक त्रिवेणीराम, मनोज मिश्र, दशरथ यादव, सुरेश कनौजिया, सतीश भारती, लीलावती वर्मा, चेयरमैन सरिता गुप्ता, योगेंद्र निषाद, धर्मेंद्र निषाद, आदर्श चौधरी, रमेश गुप्ता व शिवपूजन वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें