फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज मंदिरों व शिवालयों पर होगी हर हर महादेव की गूंज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सावन के पहले सोमवार 30 जुलाई को विशेष पूजन अर्चन के लिए शिवालयों व शिवमंदिरों में आवश्यक तैयारियां एक दिन पहले ही पूर्ण कर ली गईं। विशेष साफ-सफाई के साथ ही आकर्षक ढंग से साज सजावट भी किए जाने का कार्य पूरा कर लिया गया। सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक के लिए शिवालयों व शिवमंदिरों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने एक दिन पहले ही सुरक्षा के सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए।
विज्ञापन

सावन माह में सोमवार व शुक्रवार को शिवालयों व शिवमंदिरों में जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। भगवान शिव की आराधना के लिए माने जाने वाले सावन माह महत्व काफी अधिक है। ऐसे में 30 जुलाई को सावन के पहले सोमवार को जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शिवमंदिरों व शिवालयों में विशेष पूजन अर्चन, जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक के लिए पहुंचने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए एक दिन पहले ही सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गईं। शिवमंदिरों व शिवालयों में विशेष साफ सफाई व साज सजावट का कार्य बीते कुछ दिनों से ही प्रारंभ हो गया था, जो रविवार देर शाम तक पूर्ण कर लयिा गया। अकबरपुर फैजाबाद मार्ग पर स्थित पवित्र शिवबाबा, मीरानपुर स्थित शिवमंदिर, शहजादपुर पंडाटोला स्थित शिवालय समेत अन्य शिवमंदिरों की विशेष साफ सफाई का कार्य एक दिन पहले पूर्ण कर लिया गया।
टांडा प्रतिनिधि के अनुसार सावन के पहले सोमवार को शिवालयों व शिवमंदिरों में शिवभक्तों को विशेष पूजन अर्चन में किसी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां एक दिन पहले ही पूर्ण कर ली गईं। क्षेत्र के श्रीतामेश्वरनाथ महादेव मंदिर, श्री झारखंडनाथ महादेव मंदिर, श्री नर्वदेश्वर महादेव मंदिर, श्री नागेश्वर महादेव मंदिर, उदासीन आश्रम समेत अन्य छोटे बड़े शिवालयों व शिवमंदिरों को श्रद्धालुओं के लिए एक दिन पहले ही तैयार कर दिया गया। इसके अलावा आलापुर, भीटी व जलालपुर तहसील क्षेत्रों में भी एक दिन पहले मंदिरों व शिवालयों में सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गईं। उधर सावन के पहले सोमवार को शिवमंदिरों व शिवालयों में उमडने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर दिए। एसपी संतोष कुमार मिश्र ने सभी सीओ व थानाध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे लगातार मंदिरों व शिवालयों का भ्रमण करते रहें। यदि कोई गड़बड़ी करने का प्रयास करे, तो उसके साथ सख्ती से पेश आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें