फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के औचक निरीक्षण से खुली कार्यालयों में मनमानी की पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिलाधिकारी सुरेश कुमार ने सोमवार को जिला मुख्यालय के विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इसमें उप निदेशक कृषि व ग्रामोद्योग जिला प्रबंधक के अलावा 25 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इन सभी से स्पष्टीकरण मांगे जाने के साथ ही डीएम ने कार्यालयों में कामकाज को लेकर मनमानी के माहौल पर कड़ी नाराजगी जतायी। कहा कि यह रवैया अत्यंत अनुचित है। इसमें सुधार के साथ ही समुचित जवाब न मिला तो कठोरतम कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोमवार पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे पीडब्ल्यूडी लोक निर्माण विभाग पहुंचे। प्रांतीय खंड के निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ लिपिक रामू चौधरी गत 21 जुलाई से, कनिष्ठ लिपिक राजितराम 19 जुलाई से, कनिष्ठ लिपिक धर्मेंद्र कुमार, कनिष्ठ सहायक कुमुद श्रीवास्तव, चौकीदार भानूप्रताप अनुपस्थित मिले। वाटरमैन विजय कुमार 21 जुलाई से अनुपस्थित चल रहे थे। इसके बाद डीएम निर्माण खंड कार्यालय पहुंचे। यहां वरिष्ठ सहायक सत्येंद्रनाथ, सुधीर कुमार, चौकीदार राजाराम, मेठ राजितराम यादव, चतर्थ श्रेणी कर्मचारी अमरनाथ व बेलदार हन्नू अनुपस्थित मिले। यहां से डीएम पीएमजीएसवाई कार्यालय पहुंचे। यहां वरिष्ठ सहायक मोहम्मद रेहान खान, संजीव कुमार, कुलदीप नरायन वर्मा व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजेश कुमार गोस्वामी नदारद मिले। इस पर डीएम ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि इस प्रकार की अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया।
डीएम सुरेश कुमार यहां से जलनिगम कार्यालय पहुंचे। यहां उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया, तो कनिष्ठ सहायक मनोज कुमार श्रीवास्तव 17 जुलाई से बगैर किसी सूचना के अनुपस्थित मिले। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विजय कुमार गौड़ व सत्येंद्र कुमार भी अनुपस्थित मिले। कार्यों की प्रगति देखने के बाद तीनों से स्पष्टीकरण मांगा। जिलाधिकारी जिला ग्रामोद्योग कार्यालय पहुंचे। यहां प्रबंधक आरपीएल कौशल अनुपस्थित मिले। इनसे भी स्पष्टीकरण मांगा गया। यहां से डीएम ने डीपीओ कार्यालय का जायजा लिया, तो यहां सहायक राजदेव मिश्र नदारद मिले। इनसे भी स्पष्टीकरण मांगा। इसके बाद जिलाधिकारी कृषि विभाग पहुंचे। उपकृषि निदेशक रामदत्त बागला 12:30 बजे अपने कार्यालय नहीं पहुंच सके थे। डीएम जब उपनिदेशक कक्ष में पहुंचे, तो वहां बंद कमरे में एसी चलता मिला। इसी बीच उपकृषि निदेशक कार्यालय पहुंच गए। जिलाधिकारी ने विलंब से पहुंचने पर फटकार लगाने के साथ ही बिजली दुरुपयोग करने को लेकर नाराजगी व्यक्त किया। कहा कि इस प्रकार की लापरवाही की पुन: पुनरावृत्ति हुई, तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उपस्थिति रजिस्टर के अवलोकन में पाया कि वरिष्ठ सहायक प्रमोद कुमार, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रामपूजन नदारद मिले। उपसंभाग कृषि कार्यालय का निरीक्षण किया, तो एसएमएस रामजीत मौर्य व कनिष्ठ सहायक सतीशचंद्र चौहान भी नदारद मिले। इस पर डीएम ने उपकृषि निदेशक समेत अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं हुआ, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें