फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से गैंगरेप में दर्ज हुआ केस, दो नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। महिला को अगवाकर गैंगरेप मामले में मालीपुर पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि महिला के पति की तहरीर के आधार पर केस दर्ज करने के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। इससे पहले एसपी सिटी व सीओ जलालपुर ने गांव जाकर मामले में गहन छानबीन भी की।
विज्ञापन

पुलिस से हुई शिकायत में महिला ने शुक्रवार को बताया था कि उसके घर के पास बोरिंग का काम चल रहा है। गुरुवार रात बोरिंग कर रहे तीन मजदूरों ने उससे पानी मांगा। वह पानी लेने के लिए घर में जैसे ही मुड़ी तभी तीनों दरिंदों ने उसे पकड़ लिया, और मुंह दबाकर घर से कुछ दूर स्थित प्राथमिक विद्यालय ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी जमकर पिटाई भी कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस में शिकायत न करने की धमकी देते हुए तीन आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। बाद में मौके पर पहुंचे पति ने पत्नी को बदहवास हालत में पड़े देखा। महिला को गंभीर दशा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला संज्ञान में आते ही एसपी संतोष कुमार मिश्र ने मामले में जांच के निर्देश दिए। हालांकि महिला या उसके पति की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी जा सकी थी। फिर भी अधिकारियों को मौके पर जाने के लिए निर्देशित किया गया। शनिवार दिन में एएसपी पूर्वी सुरेन्द्र कुमार दास व सीओ जलालपुर अमरबहादुर ने मौके पर जाकर आवश्यक जानकारी एकत्र की। ग्रामीणों से जरूरी तथ्य प्राप्त किए। पूरे घटनाक्रम से एसपी को अवगत कराया गया। इस बीच शनिवार शाम को महिला के पति ने मालीपुर थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों के विरुद्ध दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया। एसपी संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि महिला के पति ने जो तहरीर दी है, उस आधार पर केस दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें