फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर में पानी न आने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। माइनर में साफ-सफाई न होने व उसमें पानी न डाले जाने से नाराज लोदीपुर गांव समेत आधा दर्जन गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को सुल्तानपुर गांव के निकट प्रदर्शन किया। कहा गया कि लंबे समय से माइनर की साफ सफाई कराने व उसमें पानी डाले जाने की मांग की जा रही है, लेकिन इसे लेकर जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को लोदीपुर, सुल्तानपुर, भगवानपुर, चांदपुर भटपुरा समेत आधा दर्जन गांव के ग्रामीण सुल्तानपुर गांव में माइनर के निकट एकत्र हुए। प्रदर्शन करते हुए कहा कि लंबे समय से माइनर की साफ-सफाई नहीं की जा सकी है। इसके लिए कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत भी की गई, लेकिन अब तक इसे लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। साफ-सफाई न होने से माइनर में बड़ी बड़ी जंगली घासें उग आई हैं। जगह जगह बालू के ढेर भी लगे हुए हैं। इसके चलते नहर का पानी माइनर में नहीं पहुंच पा रहा है। इससे धान रोपाई के लिए माइनर पर निर्भर किसानों को विभिन्न प्रकार की मुश्किलें उठानी पड़ रही हैं।
वक्ताओं ने कहा कि एक तो बारिश नहीं हो रही, उस पर से माइनर में पानी भी नहीं डाला जा सका है। इससे किसानों के समक्ष धान की रोपाई करने में व्यापक समस्या हो रही है। रोपाई का कार्य गति नहीं पकड़ पा रहा है। ऐसे में धान के बेहतर उत्पादन की उम्मीद धूमिल होती जा रही है। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही माइनर की साफ-सफाई कर उसमें पानी नहीं डाला गया, तो कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान बृजेश, बाबूराम, लालजी, गिरधारी, उर्मिला, दिनेश, रणविजय, बबिता, राजदेई, कुसुम, कमला देवी, संतराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें