फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई की मजबूती को ढाई करोड़ की लागत से बनेंगे 28 जगह सामुदायिक शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर पालिका परिषद ने लगभग ढाई करोड़ रुपये की लागत से अकबरपुर नगर के 28 जगहों पर सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराए जाने का निर्णय लिया है। इसके लिए ई टेंडरिंग के माध्यम से निविदा आमंत्रित कर दी गई है। नगर पालिका प्रशासन के अनुसार स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए ही पूरी तत्परता के साथ यह कदम उठाया जा रहा है, जिससे आगामी दिनों में नगर क्षेत्र को साफ सुथरा बनाने में समुचित मदद मिल सके।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत अकबरपुर नगर क्षेत्र को साफ सुथरा बनाए रखने की दिशा में नगर पालिका परिषद अकबरपुर ने प्रभावी कदम बढ़ाया है। गौरतलब है कि बीते दिनों हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में अकबरपुर नगर की स्थिति ठीक नहीं रही थी। इसे देखते हुए पालिका प्रशासन ने विभिन्न योजनाओं व निधि के आधार पर स्वच्छता को लेकर मुहिम तेज की है। इसके अन्तर्गत अकबरपुर नगर क्षेत्र के लिए कुल 28 स्थानों पर सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराने का निर्णय लिया गया है। कहीं पांच या छह सीट, तो कहीं दस सीट का निर्माण होगा। कुल 204 सीट स्थापित कराई जाएगी। इस पर कुल लगभग ढाई करोड़ रुपये का खर्च आ रहा है। इसका लाभ विजयगांव, कटरिया याकूबपुर, कटरिया दलित बस्ती, गड़रिया का पूरा विजयगांव, नेवतरिया, नसीरपुर, राबीबहाउद्दीनपुर, गौसपुर, अरियाऔना, पुरसावां, मिर्जापुर, शाहजहांपुर, संघतिया, गदायां, जौहरडीह, कृष्णानगर, गोरवरवा, बभनगवां, नेहरूनगर, कदनापुर, अहरिया व सिझौली आदि स्थानों को मिलेगा। अकबरपुर नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक बृजेश शुक्ला ने बताया कि कार्यों के लिए निविदा आमंत्रित कर दी गई है। 28 जुलाई तक निविदा डाली जा सकती है। उधर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्त ने कहा कि अकबरपुर नगर क्षेत्र में साफ सफाई व्यवस्था को बेहतर करने तथा लोगों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यह निर्णय हुआ है। इस पर तेजी से काम होना सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें