फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े तीन करोड़ लागत वाले विद्युत उपकेंद्र से जल्द शुरू होगी विद्युुत आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है। राजकीय इंजीनियरिंग कालेज के निकट एक नया विद्युत उपकेंद्र एक सप्ताह में शुरू हो जाएगा। इससे लगभग बीस हजार की आबादी को लाभ मिलेगा। कुल तीन अलग अलग फीडर यहां स्थापित किए गए हैं। उपकेंद्र शुरू होने का सीधा लाभ इंजीनियरिंग कालेज व आसपास के क्षेत्रों को मिलने के साथ ही अकबरपुर टाउन उपकेंद्र से जुड़ी आबादी को भी मिलेगा। दरअसल टाउन उपकेंद्र से लोड कम होगा। जिससे शहर के अन्य हिस्सों में भी बेहतर आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर आबादी का दबाव लगातार विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पर बढ़ता जा रहा है। सामान्य ढंग से आबादी बढ़ने के साथ ही जिला मुख्यालय होने के चलते अकबरपुर नगर में ऐसे लोगों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है, जिनके द्वारा लगातार आवासों का निर्माण कराया जा रहा है। नए व पुराने दोनों तरह के घरों में किराएदारों की संख्या में भी तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही। इससे विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पर दबाव बढ़ रहा। इसके चलते ही अतिरिक्त उपकेंद्रों की जरूरत बनी हुई है। गत वर्ष प्रशासन ने जहां फैजाबाद मार्ग पर 33/11 केवी का नया विद्युत उपकेंद्र बैरमपुर बरवां में शुरू किया था, वहीं अब राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के निकट एक और 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बनकर तैयार है। इसका निर्माण इसलिए कराया गया है, जिससे अकबरपुर नगर को विद्युत आपूर्ति देने वाले टाउन उपकेंद्र पर लोड कम किया जा सके।
राजकीय इंजीनियंरिंग कॉलेज के निकट बनकर तैयार इस विद्युत उपकेंद्र को लगभग एक सप्ताह में आम उपभोक्ताओं के लिए शुरू कर दिया जाएगा। यहां पांच एमबीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। कुल तीन अलग-अलग फीडर बनाए गए हैं। इनमें से एक इंजीनियरिंग कॉलेज के नाम से तो दूसरा कटरिया याकूबपुर के नाम से है। एक अन्य फीडर कोटवा नाम से बनाया गया है। विद्युत विभाग अधिकारियों के मुताबिक नए उपकें द्र के शुरू होने से लगभग बीस हजार की आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


इंजीनियरिंग कॉलेज व डीएम आवास को मिलेगा लाभ
नए विद्युत उपकेंद्र से राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज की विद्युत आपूर्ति होगी। परिसर में बने हास्टल में रहने वाले छात्र-छात्राओं को भी नए उपकेंद्र का लाभ मिलेगा। डीएम आवास परिसर को भी इस विद्युत उपकेंद्र से जोड़ा जा रहा है। पुलिस लाइन से सटी रगड़गंज बाजार आदि के उपभोक्ता भी उपकेंद्र से लाभान्वित होंगे। कोटवा महमदपुर, कटरिया याकूबपुर, रावी बहाउ्दीनपुर व चांदपुर भटपुरा आदि के गावों के उपभोक्ता भी नए विद्युत उपकेंद्र का लाभ उठा पाएंगे। इन सभी क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज रहित विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा। विद्युत आपूर्ति में ट्रिपिंग की समस्या का भी सामना कम करना पड़ेगा।

पूरी हुई जरूरी तैयारियां
नए विद्युत उपकेंद्र को शुरू करने की जरूरी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। कुछ ही काम बाकी है। जिसे अगले तीन चार दिन में पूरा कर लिया जाएगा। एक सप्ताह के भीतर इस उपकेंद्र से आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। -एके यादव, अधिशासी अभियंता विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें