फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भड़के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 6
विज्ञापन



आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से भड़के ग्रामीण
कलेक्ट्रेट के पास किया प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन
जल्द गिरफ्तारी न होने पर बेमियादी धरना देने की चेतावनी

अंबेडकरनगर। बेवाना थाना क्षेत्र के रसूलपुर दियरा के ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के पास प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीते दिनों हुई मारपीट मामले में पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इससे पीड़ित परिवार को न्याय नहीं पा मिल रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो कलेक्ट्रेट के निकट अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

बेवाना थाना क्षेत्र के रसूलपुर दियरा गांव के तमाम ग्रामीणों ने सुबह कलेक्ट्रेट के पास प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए ग्रामीण रामसूरत व श्रीराम ने कहा कि बीती 16 जून को आम तोड़ने के विवाद में गांव के ही कुछ लोगों ने एकजुट होकर दलित परिवार के सदस्यों की पिटाई कर दी थी। इतना ही नहीं, हमलावरों ने घर में भी घुसकर महिलाओं की पिटाई कर दी और तोड़फोड़ भी की थी। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इससे पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल पा रहा। चेतावनी दी गई कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित नही की गई, तो कलेक्ट्रेट के निकट अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। इसके बाद ग्रामीणों ने शिकायतीपत्र जिलाधिकारी को भी सौंपा। इस मौके पर चंदर, मोनू, सोनू, राजितराम, चंद्रावती, रेखा, शिवकुमारी, मनभावती, अमित, सुनीता, रीता, अनारा देवी, राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें