फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइन हाजिर थानाध्यक्ष को निलंबित करने की मांग पर अड़े व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारवासियों पर दर्ज केस वापस हो
विज्ञापन

- उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
- लाइन हाजिर थानाध्यक्ष को निलंबित करने की मांग पर अड़े व्यापारी
फोटो 5
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने बहुचर्चित राकेश हत्याकांड को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी से मुलाकात की। उन्हें ज्ञापन सौंपते हुए पीड़ित परिवार को पीटने के आरोपी लाइन हाजिर एसओ को तत्काल निलंबित कर केस दर्ज कराने की मांग की। इसके साथ ही बाजारवासियों पर दर्ज केस तत्काल वापस लेने व पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा देेने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि घटना का अविलंब पर्दाफाश नहीं हुआ, तो व्यापारी आंदोलन करेंगे।
जिलाध्यक्ष शिवकुमार वर्मा ने कहा कि, किराना व्यवसायी राकेश हत्याकांड के बाद शांतिपूर्ण ढंग से धरना दे रहे पीड़ित परिवार व स्थानीय लोगों पर जिस प्रकार से लाठी भांजी गई, वह अत्यंत निंदनीय है। इसके आरोपी थानाध्यक्ष रहे संतोष सिंह बिसेन व अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जाए। सिर्फ लाइन हाजिर करना ही कार्रवाई नहीं है। वरिष्ठ व्यापारी नेता गोविंद अग्रवाल व पीयूष सेठ ने कहा कि ग्रामीणों व पुलिस के बीच झड़प के बाद स्थानीय लोगों पर जो केस दर्ज किया गया है, उसे तत्काल वापस लिया जाए। कहा कि, ये स्वाभाविक है कि जब निहत्थों पर जबरदस्ती बल प्रयोग किया जाएगा, तो वह अपना बचाव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश नहीं हुआ, तो व्यापारी चुप बैठने वाले नहीं हैं। बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस दौरान हरिनरायन मद्धेशिया, राजीव उपाध्याय, राजमणि साहू, अमित बंका, दिलीप वर्मा आदि मौजूद रहे। डीएम सुरेश कुमार ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि मामले में जरूरी निर्णय लिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें