फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू नदी में स्नान के दौरान डूबा युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। त्रयोदशी कार्यक्रम में भाग लेने आए एक युवक की शुक्रवार सुबह सरयू नदी के कम्हरिया घाट पर नहाने के दौरान डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गोरखपुर जनपद के शाहपुर थाना अंतर्गत मैत्रीपुर गांव निवासी विशाल सिंह (18) पुत्र संजय सिंह गुरुवार देर शाम राजेसुल्तानपुर थाना अंतर्गत महारमपुर गांव निवासी रिश्तेदार कुंवर सिंह के घर आया हुआ था। कुंवर सिंह के घर शुक्रवार को त्रयोदशी कार्यक्रम था। इसी में भाग लेने के लिए विशाल एक दिन पहले ही गांव पहुंच गया। शुक्रवार सुबह वह अपने मित्र कुनाल सिंह के साथ सरयू नदी के कम्हरिया घाट पर नहा रहा था। इसी बीच विशाल का पैर फिसल गया और वह पानी में डूबने लगा। यह देख कुनाल ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी उसके साथ डूबने लगा। कुनाल तो बच गया, लेकिन विशाल पानी में डूब गया।
कुनाल गुहार मचाता हुआ नदी से बाहर निकला। इस पर इर्दगिर्द मौजूद लोग भी मौके पर पहुंच गए। गांव से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। विशाल को बचाने के लिए कुछ युवक नदी में कूद पड़े। लगभग आधे घंटे की तलाश में विशाल बेहोशी की दशा में घटना स्थल से कुछ दूरी पर नदी में मिला। इसी बीच राजेसुल्तानपुर थानाध्यक्ष कृष्णकांत यादव भी टीम के साथ पहुंच गए। सांस चलने की उम्मीद में पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से विशाल को सीएचसी जहांगीरगंज में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची जहांगीरगंज की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें