फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपकृषि व समाज कल्याण अधिकारी बदले, टांडा को मिला नया ईओ

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। उपकृषि निदेशक तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी पद पर नए अधिकारियों की तैनाती हो गई है। तीन तहसीलदारों का गैर-जनपद स्थानांतरण होने के साथ ही उनके स्थान पर नए तहसीलदारों की नियुक्ति भी शासन ने की है। इसके साथ ही जिले में नए अपर जिला सूचना अधिकारी व टांडा में नए ईओ की भी तैनाती की गई है।
विज्ञापन

जिले में लंबे समय से तैनात रहे उपकृषि निदेशक विनोद कुमार को शासन ने उपकृषि निदेशक इलाहाबाद बना दिया है। उनके स्थान पर रहमान खेड़ा लखनऊ स्थित प्रशिक्षण केंद्र के सह-प्राध्यापक रामदत्त बागला को अंबेडकरनगर का नया उपकृषि निदेशक बनाया गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी अभय सिंह को शासन ने मिर्जापुर स्थानांतरित कर दिया है। अब तक अमेठी के जिला समाज कल्याण अधिकारी रहे आरके चौरसिया अब अंबेडकरनगर में इसी पद पर तैनात किए गए हैं। पूर्व में टांडा नगर पालिका परिषद में तैनात रहे अधिशाषी अधिकारी आरडी वाजपेई के स्थानांतरण के बाद से रिक्त चल रहे अधिशाषी अधिकारी पद पर मऊ नगर पालिका परिषद में तैनात रहे आशीष ओझा को भेजा जा रहा है। भीटी में तैनात रहीं तहसीलदार रानीगरिमा पालीवाल को सुल्तानपुर, तहसीलदार न्यायिक अकबरपुर रहे मधुसूदन आर्य को बहराइच तथा जलालपुर में तहसीलदार रहे प्रभाकर त्रिपाठी को हरदोई स्थानांतरित कर दिया गया है। कुशीनगर में तैनात रहे रामकेवल त्रिपाठी, फैजाबाद में रहे अवधेश कुमार तथा हरदोई में रहे रामआसरे वर्मा को तहसीलदार केतौर पर अंबेडकरनगर भेजा जा रहा है। इसके साथ ही वाराणसी में तैनात रहे अपर सूचना अधिकारी रवि रंजन को अंबेडकरनगर में अपर जिला सूचना अधिकारी बना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें