फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सुरक्षा के लिए हुआ हेल्प मोबाइल का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय पर महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने के लिए महिला हेल्प मोबाइल सेवा का गुरुवार को एसपी संतोष कुमार मिश्र ने शुभारंभ किया। अकबरपुर नगर में एक जिप्सी वाहन के साथ चार-चार महिला सिपाही दो शिफ्ट में ड्यूटी करेंगी। इससे सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं व युवतियों की सुरक्षा को और पुख्ता बनाया जा सकेगा। गुरुवार को पुलिस लाइन में हरी झंडी दिखाकर महिला हेल्प मोबाइल सेवा का शुभारंभ करते हुए बताया कि फिलहाल इस प्रयोग को अकबरपुर नगर व आसपास लागू किया जा रहा है। वाहन पर पुरुष चालक के अलावा चार महिला सिपाही तैनात रहेंगी। सुबह सात बजे से शाम आठ बजे तक दो शिफ्ट में ड्यूटी चलेगी। प्रत्येक शिफ्ट में चार महिला सिपाही होंगी। यह टीम नगर के विभिन्न स्कूलों, सार्वजनिक स्थानों के अलावा पवित्र शिव बाबा का भी जायजा प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को लेगी। एसपी ने उम्मीद जताई कि इस सेवा के शुभारंभ से अकबरपुर नगर में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था निश्चित तौर पर और पुख्ता किया जा सकेगा। महिलाएं व युवतियां और ज्यादा सुकून महसूस करते हुए अपने जरूरी काम सामान्य ढंग से निपटा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें