फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरमीडिएट में प्रदेश में 21वां, तो हाईस्कूल में मिला 47वां स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा के नतीजों में हाईस्कूल में जिले को प्रदेश में 47वां स्थान मिला है, जबकि इंटरमीडिएट में जनपद 21वें स्थान पर रहा। मेधावियों की सफलता पर लोगों ने उन्हें बढ़ चढ़कर बधाई दी है। हाईस्कूल परीक्षा में जिला गत वर्ष के 38वें स्थान से काफी पीछे रह गया, तो वहीं इंटरमीडिएट में गत वर्ष मिले 27वें स्थान को पीछे छोड़ने में सफलता मिल गई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 39 हजार 90 छात्र छात्राओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। हालांकि कुल 35 हजार 733 छात्र-छात्राओं ने ही परीक्षा दी थी। इसमें 15 हजार 110 छात्र तथा 20623 छात्राएं शामिल थीं। रविवार को सामने आए नतीजों में 82.85 प्रतिशत सफलता के साथ जिले को इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश भर में 21वां स्थान हासिल हुआ। कुल 29 हजार 604 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। इनमें 12 हजार 24 छात्र, जबकि 17 हजार 580 छात्राएं शामिल थीं। हाईस्कूल परीक्षा में कुल 48 हजार 57 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। 42 हजार 726 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इसमें 20 हजार 350 छात्र तथा 22 हजार 376 छात्राएं शामिल थीं। 73.75 प्रतिशत सफलता के साथ जिले को प्रदेश में हाईस्कूल परीक्षा 47वां स्थान प्राप्त हुआ। कुल 31 हजार 512 छात्र-छात्राएं परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। इसमें 14 हजार 626 छात्र तथा 16 हजार 886 छात्राएं शामिल हैं।
बताते चलें कि हाईस्कूल परीक्षा में जिले को गत वर्ष प्रदेश में 38वां स्थान मिला था। इस बार प्रदर्शन निराशाजनक रहा। इस बार 47वां स्थान पूरे प्रदेश में मिला है। इंटरमीडिएट में गत वर्ष प्रदेश में 27वां स्थान मिला था, जबकि इस बार 21वें स्थान पर आने में सफलता प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें