फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के एक बेलवाडाढ़ी गांव निवासी युवक का शव शनिवार सुबह जहांगीरगंज थाना अंतर्गत माडरमऊ ककरही गांव के निकट संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। उसके सिर पर गहरे घाव का निशान था। इससे आशंका जताई जा रही कि किसी भारी वस्तु से उसके सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर मृतक के पिता ने अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जहांगीरगंज थाना अन्तर्गत माडरमऊ ककरही गांव के कुछ ग्रामीण शनिवार सुबह नित्य क्रिया के लिए गांव के बाहर गए, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। सड़क के किनारे एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा था। युवक के सिर पर गहरे घाव का निशान था। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उसके सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी गई। इसी बीच सूचना पर जहांगीरगंज थाना प्रभारी संतोष सिंह बिसेन दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। शव की पहचान जहांगीरगंज थाना अंतर्गत रायमपुर बेलवाडाढ़ी गांव निवासी मनीष (18) पुत्र दानबहादुर के रूप में हुई। पुलिस ने घटना की जानकारी परिवारीजनों को देते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में मृतक के पिता दानबहादुर ने थाने पहुंचकर अज्ञात पर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। घटनास्थल से मिली बाइक को भी पुलिस ने अभिरक्षा में ले लिया है। बताया जाता है कि पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसओ संतोष सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारण की जानकारी हो सकेगी।

पिता ने कहा, अक्सर जाता था मित्र के घर
मनीष के पिता दानबहादुर ने कहा कि उनका बेटा शुक्रवार अपराह्न 3 बजे घर से निकला था। शनिवार सुबह उसकी मौत की जानकारी पुलिस ने दी। कहा कि उसका पुत्र अक्सर गांव निवासी एक मित्र के घर जाता था और उसके घर रात भी गुजारता था। इसी के चलते जब वह देर शाम घर नहीं लौटा, तो यह सोचकर उसकी खोजबीन नहीं की गई कि वह अपने मित्र के घर में ही सो रहा होगा। कहा कि उसके मित्र से जब इस संबंध में पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि मनीष शुक्रवार रात साढ़े दस बजे उसकी बाइक लेकर कहीं जाने की बात कहकर निकला था। वह कहां और किसलिए गया, इसकी जानकारी उसे नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें