फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहे के बल पर बदमाशों ने किसान से लूटे 10 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। बेखौफ बदमाशों ने असलहे के बल पर बुधवार अपराह्न करीब बैंक से पैसा निकालकर घर जा रहे एक किसान से असलहे के बल पर 10 हजार रुपए लूट लिया। शारदा सहायक नहर के दिघौटा मोड़ के पास हुई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश किसान को धमकाते हुए फरार हो गए। बाद में सूचना पर जलालपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले में आवश्यक छानबीन की। पीड़ित किसान ने थाने में अज्ञात बदमाशों के विरुद्घ तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

जलालपुर थाना क्षेत्र के दारानगर निवासी मटरू पुत्र धवन बुधवार को रफीगंज बाजार स्थित बीओबी शाखा से पैसा निकालने गए थे। अपराह्न करीब वे बैंक शाखा से 10 हजार रुपये की धन निकासी, और साइकिल से घर के लिए निकल पड़े। बताया जाता है कि वह शारदा सहायक नहर से भियांव गांव के पास दिघौटा मोड़ पर पहुंचे थे। इसी बीच वहां पहले से खड़े तीन बदमाशों ने उन्हें असलहा दिखाते हुए रोक लिया। जान से मारने की धमकी देते हुए उनकी जेब में मौजूद बैंक से निकाले गए 10 हजार रुपये ले लिया। गुहार मचाने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। बाद में वहां पहुंचे ग्रामीणों की मदद से उन्हें इसकी सूचना जलालपुर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, और छानबीन शुरु कर दी है। पीड़ित ने घटना की लिखित तहरीर थाने में दे दी है। एसओ रामलखन पटेल ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है। गौरतलब है कि संबंधित स्थान पर एक सप्ताह पूर्व भी सशस्त्र बदमाशों ने अवधराज वर्मा से 27 हजार रुपए की लूट की थी। इस मामले में भी पुलिस अब तक कोई खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें