फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन विद्यालय भवन की छत से गिरकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बेवाना थाना अंतर्गत रामपुर सकरवारी बाजार के पास मंगलवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार अंगद कुमार (28) को रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में एक वृद्ध समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना अंतर्गत दोस्तपुर निवासी अंगद कुमार (28) पुत्र रामसहज मंगलवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह बेवाना थाना अंतर्गत रामपुर सकरवारी के पास पहुंचा, तो इसी बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, अहिरौली थाना अंतर्गत खेमापुर निवासी मनीराम (68) पुत्र रामअवध बुधवार सुबह उस समय जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया, जब वह घर के पास सड़क पार कर रहा था। जिला अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। इसी प्रकार, सम्मनपुर थाना अंतर्गत बलुआ बहादुर निवासी योगेंद्र (45) पुत्र देवनरायन मंगलवार देर शाम बाइक से घर जाने के दौरान गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उधर, अकबरपुर थाना अंतर्गत कालेपुर गांव निवासी महमूद (20) पुत्र शबीहुल बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के पास बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। इसी थाना अंतर्गत बरवां नासिरपुर गांव निवासी सुरेंद्र (25) पुत्र मंशाराम मंगलवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। वहीं, अकबरपुर थाना अंतर्गत ताहिरपुर गांव निवासी बंसल (25) पुत्र सभाजीत मंगलवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया।

निर्माणाधीन विद्यालय भवन की छत से गिरकर मजदूर की मौत
अंबेडकरनगर। महाविद्यालय भवन निर्माण के दौरान काम कर रहे एक मजदूर की छत से गिरने से मौत हो गई। बिहार के बेचहा थाना अंतर्गत मसौली गांव निवासी मंटू (28) पुत्र वकील पंडित बुधवार सुबह बसखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बसखारी में चल रहे महाविद्यालय भवन के निर्माण में मजदूरी करता था। बुधवार को भी प्रतिदिन की तरह वह काम कर रहा था। छत पर शटरिंग का कार्य चल रहा था कि इसी बीच उसका पैर फिसल गया और वह नीचे भूमि पर गिर पड़ा। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। बेहोशी की दशा में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें