फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज ग्रामीणों ने मौहरिया के निकट किया नेशनल हाइवे को जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर तहसील के मौहरिया गांव के निकट एनएच मार्ग पर चौराहा निर्माण की मांग को लेकर रविवार पूर्वाह्न ग्रामीणों ने अकबरपुर-जलालपुर मार्ग जाम कर दिया। गांव के निकट आंदोलित ग्रामीणों ने कहा कि यहां चौराहा न बनने से आए दिन मार्ग दुर्घटनाएं होंगी। जनहित को देखते हुए इसका तत्काल निर्माण कराया जाए। बाद में मौके पर पहुंची अकबरपुर पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर लगभग एक घंटे चला जाम समाप्त कराया। बाद में कोतवाली पुलिस ने मामले में 10 नामजद व 40 अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

रविवार पूर्वाह्न खानपुर मौहरिया व इर्द गिर्द गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीण मौहरिया गांव के निकट से गुजर रहे निर्माणाधीन हाईवे पर पहुंच गए। अकबरपुर-जलालपुर मार्ग जाम करते हुए कहा गया कि मौहरिया खानपुर गांव के निकट हाईवे पर चौराहे के निर्माण की मांग निर्माण के शुरुआती दौर से ही की जा रही है। तमाम मांग के बावजूद इसकी तरफ गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। यदि चौराहे व गोलशेड का निर्माण नहीं होता है, तो इससे मार्ग दुर्घटनाओं में वृद्धि होगी। वक्ताओं ने कहा कि जनहित को देखते हुए चौराहा निर्माण की सख्त जरूरत है। चेतावनी देते हुए कहा गया कि यदि उनकी मांग का निस्तारण नहीं हुआ, तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस बीच जाम की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी एनएन शर्मा दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद लगभग एक घंटे तक चला जाम समाप्त हो सका। बाद में मामले में पुलिस ने 10 नामजद व 40 अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। कोतवाली प्रभारी एनएन शर्मा ने केस दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें