फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरी व्यवस्थाओं के बीच इंग्लिश मीडियम विद्यालयों में शुरु होगी पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। सरकार प्राथमिक शिक्षा को सुधारने के लिए प्राथमिक विद्यालयों में मांटेसरी स्कूलों की तरह पढ़ाई व सुविधाएं देने के लिए इंगलिश मीडियम की शिक्षा नए सत्र में देने के लिए शासनादेश जारी कर दिया है। इसके प्रथम चरण में जहांगीरगज विकास खंड के 5 विद्यालयों को नामित किया गया है। सोमवार से इन विद्यालयों में इंग्लिश मीडियम की पढ़ाई शुरू होनी है। हालांकि विभाग की तैयारियां सुस्त दिखाई रही हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शासन के निर्देश पर क्षेत्र के 5 विद्यालय असनारे, देवरिया प्रथम, मुजहितपुर, नसीरपुर छितौना, मुबारकपुर पिकार द्वितीय में नए सत्र से इंग्लिश मीडियम से पढ़ाई होनी है। इन विद्यालयों की अभी तक न तो रंगाई पुताई हो सकी और न ही फर्नीचर की व्यवस्था शिक्षा विभाग करा सका। यही नहीं इंग्लिश मीडियम पढ़ाई के लिए किताबों की भी व्यवस्था विभाग के पास नहीं है। तैयारी पर ध्यान दिया जाय तो इंग्लिश मीडियम पढ़ाने के लिए अध्यापकों की काउंसलिंग तो करा दी गई, लेकिन अभी तक शिक्षकों को विद्यालय का प्रभार नहीं सौंपा गया। एक विद्यालय पर प्रधानाध्यापक सहित कुल 5 अध्यापक की तैनाती होना है। यह प्रक्रिया भी अब तक पूरी नहीं हो पाई है। ऐसे में सोमवार से इन विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को अंग्रेजी माध्यम जैसी सुविधा के बीच पढ़ाई का लाभ मिल पाएगा यह बड़ा सवाल है।

रंग-रोगन के लिए नहीं मिला धन
अध्यापकों की काउंसलिंग हो चुकी है। शीघ्र ही तैनाती का आदेश मिल जाएगा। किताब और फर्नीचर के लिए अभी धन नहीं आया है। धन मिलते ही विद्यालयों का रंग-रोगन का कार्य शीघ्र करा दिया जाएगा। -चंद्रभूषण पाण्डेय, खंड शिक्षाधिकारी जहांगीरगज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें