फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर बनेगी स्वचालित सीढिय़ां

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ियों की स्थापना के साथ ही वाशिंग लाइन का निर्माण होगा। प्लेटफार्म नंबर चार का नया निर्माण कराने के साथ ही अन्य तीनों प्लेटफार्म का विस्तार होगा। इसकी सैद्धांतिक सहमति रेल मंत्री ने प्रदान कर दी है। सांसद हरिओम पांडेय ने यह दावा करते हुए बताया कि अकबरपुर से बाराबंकी तथा टांडा से जौनपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण कार्यों में तेजी लाए जाने का भी भरोसा रेल मंत्री पीयूष गोयल ने दिया। बकौल सांसद इन महत्वपूर्ण कार्यों को अतिशीघ्र शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे यात्रियों को व्यापक लाभ पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रेलवे ने प्रमुख स्टेशनों की दशा में सुधार के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इसमें अकबरपुर रेलवे स्टेशन को भी शामिल किया जा चुका है। हालांकि स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की बढ़ोतरी का कार्य लगभग ठप पड़ा है। इसे संज्ञान में लेते हुए ही सांसद हरिओम पाण्डेय ने प्रभावी पहल की है। संसद भवन स्थित रेल मंत्रालय में रेल मंत्री पीयूष गोयल से गत दिवस मिलकर सांसद ने जिले में रेल सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्हें बताया कि अकबरपुर रेलवे स्टेशन से नजदीकी कई जिले के यात्री ट्रेन पर सवार होनेे के लिए पहुंचते हैं। यह स्टेशन राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक व धार्मिक दृष्टिकोण से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। देश विदेश के विभिन्न क्षेत्रों से लोग अलग-अलग कारणों से यहां पहुंचते हैं। इसके चलते ही अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ियां अर्थात एस्केलेटर की स्थापना कराए जाने की जरूरत है। ट्रेनों की बेहतर साफ-सफाई होने के साथ ही ट्रेनों का संचालन बढ़ाया जा सके, इसके लिए वाशिंग लाइन की भी स्थापना कराया जाना उचित रहेगा। ट्रेनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एक अतिरिक्त प्लेट फार्म संख्या चार का निर्माण कराए जाने की जरूरत है। इसके अलावा प्लेटफार्म नंबर 1, 2 व 3 का विस्तार कराया जाए। टांडा व मालीपुर स्टेशन पर कम्प्यूटरीकृत टिकट केंद्र की स्थापना कराए जाना यात्री हित में रहेगा। अकबरपुर, गोशाईगंज व मालीपुर रेलवे स्टेशन पर सभी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया जाए। सांसद ने बताया कि रेल मंत्री ने इन सभी मांगों पर अपनी सैद्धांतिक सहमति दे दी है। उन्होंने शीघ्र ही इन कार्यों को मंजूरी दिलाकर धन आवंटन कर दिया जाएगा।

2200 करोड़ रुपये से दो मार्गों का होगा दोहरीकण
सांसद ने 1310 करोड़ की लागत से अकबरपुर से फैजाबाद होते हुए बाराबंकी तक की रेल लाइन के दोहरीकरण तथा 929 करोड़ की लागत से टांडा से अकबरपुर होते हुए जौनपुर तक दोहरीकरण व विद्युतीकरण कार्य की मंजूरी हो जाने के बाद उसमें तेजी लाए जाने पर जोर दिया। मंत्री ने कहा कि इन दोनों कार्यों को प्रमुखता के आधार पर लिया जाएगा। सांसद ने जानकारी देते हुए बताया कि रेल मंत्री ने जिस तरह इन कार्यों के लिए अपनी सहमति दी है, उससे जल्द ही यात्रियों की सुविधा के लिए तेजी से कार्य शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें