फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

84 केंद्रों पर शुरू हुई स्नातक परीक्षाएं, रही सख्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के 84 महाविद्यालयों में गुरुवार से स्नातक परीक्षाएं शुरू हो गई। पहले दिन बीएससी प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष के भौतिक विज्ञान प्रथम प्रश्न पत्रों की परीक्षा हुई। बीए प्रथम व द्वितीय वर्ष के मध्यकालीन इतिहास प्रथम प्रश्न पत्र तथा तृतीय वर्ष के मनोविज्ञान विषय के प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षाएं भी हुईं। पहले दिन किसी भी केंद्र से किसी गड़बड़ी या फिर किसी नकलची के पकड़े जाने की खबर सामने नहीं आई। ज्यादातर केंद्रों पर सख्ती दिखी, लेकिन कई महाविद्यालयों से नकल की खबर भी सामने आई। महाविद्यालीय परीक्षा के लिए जिले में कुल तीन संकलन केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद द्वारा आयोजित परीक्षाएं गुरुवार को शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुईं। परीक्षा कुल तीन पाली में हुई। प्रथम पाली में सुबह 7 बजे से 10 बजे तक बीएससी तृतीय वर्ष भौतिक विज्ञान तथा बीए तृतीय वर्ष मनोविज्ञान के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया। द्वितीय पाली में बीएससी प्रथम वर्ष भौतिक विज्ञान तथा बीए प्रथम वर्ष मध्यकालीन इतिहास की परीक्षा साढ़े ग्यारह बजे से दोपहर बाद डेढ़ बजे तक हुई। तृतीय व अंतिम पाली में अपराह्न तीन बजे से बीएससी तृतीय वर्ष के भौतिक विज्ञान तथा बीए द्वितीय वर्ष की मध्यकालीन इतिहास की परीक्षा हुई। जिले में कुल 86 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सभी पांच तहसील में कुल 130 महाविद्यालय स्थित हैं। इनमें से 86 महाविद्यालयों को ही परीक्षा केंद्र बनाया गया।
अकबरपुर नगर के बीएन केबी पीजी कालेज में पहले दिन तीनों पाली में मिलाकर 555 छात्र छात्राओं को परीक्षा देना था, लेकिन इनमें से 12 अनुपस्थित रहे। केंद्र प्रभारी डॉ. अवधेश पांडेय ने बताया कि पहले दिन की परीक्षा में कोई नकलची नही पकड़ा गया। रमाबाई राजकीय महिला महाविद्यालय अकबरपुर में 141 छात्राएं पंजीकृत थीं। केंद्र प्रभारी शेफाली सिंह ने बताया कि इनमें से 7 छात्राएं अनुपस्थित रहीं। उधर महाविद्यालय परीक्षा के लिए बाबा बरूआ दास परूइया आश्रम डिग्री कॉलेज, बीनकेबी पीजी कॉलेज व रामलखन शुक्ल पीजी कॉलेज को कॉपियों का संकलन केंद्र बनाया गया है। बीएनकेबी पीजी कॉलेज के केंद्राध्यक्ष डॉ. अवधेश पांडेय ने बताया कि पहले दिन की परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की खबर नहीं है। इस बीच पहले दिन जहां ज्यादातर महाविद्यालयों में सख्ती दिखी, वहीं कई महाविद्यालयों से नकल की खबरें भी सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें