फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 लाख में हुई 33 भांग दुकान की नीलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को भांग की 33 दुकान के लिए नीलामी प्रक्रिया आयोजित हुई। पिछले वर्ष के सापेक्ष इस वर्ष 97 हजार रुपए अधिक की बोली लगी। इस मौके पर कलेक्ट्रेट सभागार में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। बोली प्रक्रिया में पांच ग्रुप के लोगों ने भागीदारी की। जिसमें धीरेन्द्र गौड़ ग्रुप के लोगों ने सर्वाधिक 60 लाख रुपए की बोली लगाई।
विज्ञापन

डीएम अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को 33 भांग की दुकानों की नीलामी प्रक्रिया आयोजित हुई। नीलामी के लिए पांच ग्रुप में बोली लगी। इसमें पांच ग्रुप के लोगों ने हिस्सा लिया। धीरेन्द्र गौड़ ग्रुप के लोगों ने सर्वाधिक 60 लाख रुपए की बोली लगायी, और इसी के साथ ही यह अंतिम बोली रही। जिला आबकारी अधिकारी राजकुमार ने बताया कि इस बार की नीलामी गत वर्ष के सापेक्ष 97 हजार रुपए अधिक है। बताया कि गत वर्ष 59 लाख 3 हजार रुपए में 33 दुकानों की नीलामी हुई थी। इस मौके पर आबकारी निरीक्षक टांडा डॉ. महेन्द्र वर्मा, अतुल राय, उपेन्द्र कुमार, कौशलेन्द्र व आबकारी निरीक्षक प्रज्ञा शुक्ला मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें