फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वितीय वर्ष समाप्ति की ओर, 3574 आवासों का निर्माण अधर में

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। वित्तीय वर्ष समाप्त होने में लगभग एक पखवारे का समय शेष है, लेकिन धन उपलब्ध होने के बावजूद प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत 3574 आवासों का निर्माण कार्य अब तक पूर्ण नहीं हो सका है। समीक्षा के दौरान सामने आए इस आंकड़े पर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। सीडीओ के निर्देश पर परियोजना निदेशक ने सभी ग्रामस्तरीय अधिकारियों व पात्रों को पत्र भेजकर 25 मार्च तक आवास पूर्ण करा लिए जाने का निर्देश दिया है। साथ ही चेतावनी भी दी है कि यदि निर्धारित समय सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हुआ, तो संबंधित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विभागीय आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2016-17 व 2017-18 में प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत जिले को 12 हजार 186 का समाकेतिक लक्ष्य दिया गया था। इसके सापेक्ष 12 हजार 135 पात्रों को तीनों किस्त की राशि उपलब्ध भी करा दी गई। अब जबकि चालू वित्तीय वर्ष समाप्त होने में लगभग एक पखवारे का समय शेष रह गया है, तो 3 हजार 574 आवासों का निर्माण कार्य अब तक पूर्ण नहीं हो सका है। गत दिवस जिलाधिकारी अखिलेश सिंह व सीडीओ ओपी आर्य ने जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि प्रवास कार्यक्रम के दौरान विकास कार्यों की समीक्षा की थी। प्रधानमंत्री आवासीय योजना की समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने पाया कि ज्यादातर आवास अभी भी अधूरे पड़े हैं। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की थी। साथ ही परियोजना निदेशक को निर्देशित किया था कि योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों का निर्माण अविलंब पूरा कराया जाए।
इस बीच परियोजना निदेशक प्रदीप पांडेय ने सभी ग्राम पंचायत, ग्राम सचिवों व पात्रों को पत्र भेजकर 25 मार्च तक अपूर्ण आवासों को पूर्ण कर लिए जाने का निर्देश दिया है। चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय सीमा में आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं किया गया, तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें