फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने बांटे 1312 पात्रों को पीएम ग्रामीण आवास का प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत टांडा विकास खंड मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में शनिवार को सांसद हरिओम पांडेय ने 1312 लाभार्थियों को आवास आवंटन का प्रमाण पत्र सौंपा। उन्होंने आम जनता को भरोसा दिलाया कि आगे भी सरकार उनकी बेहतरी के लिए हरसंभव मदद करेगी।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि केंद्र में मोदी व प्रदेश में योगी आम जनता की बेहतरी के लिए तेजी से सराहनीय प्रयास कर रहे हैं। महिलाओं की बेहतरी के लिए भी सरकार ने कई अहम निर्णय लिया है, जिसका महिलाएं आज भरपूर लाभ उठा रही हैं। बेघर गरीबों को केंद्र की सरकार ने बड़ी संख्या में आवास का लाभ दिया है। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत लाभार्थियों को 1 लाख 20 हजार रुपए तीन किश्तों में मिलेंगे। पहली किस्त 40 हजार, दूसरी 70 हजार व अंतिम किस्त 10 हजार रुपये दी जाएगी। तीसरी किस्त लाभार्थी को छत व प्लास्टर के बाद मिलेगा। सांसद ने 1312 लाभार्थियों को आवास का प्रमाण पत्र सौंपा और सभी से ईमानदारी से आवास का निर्माण कराने का आह्वान किया। जानकारी दी कि मनरेगा मजदूरों से काम कराने के लिए 90 मानव दिवस की मजदूरी भी मिलेगी। लाभार्थियों को घर में निशुल्क विद्युत कनेक्शन व उज्ज्वला योजना के तहत गैस का कनेक्शन भी निशुल्क दिया जाएगा।
टांडा विधायक संजू देवी के प्रतिनिधि श्यामबाबू गुप्त ने भी केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। बाद में कार्यकर्ताओं की शिकायत पर सांसद ने बीडीओ वीरेन्द्र कुमार की क्लास भी ली। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि बीडीओ द्वारा आम जनता के कार्यों में दिलचस्पी नहीं दिखाई जाती, जिसके चलते पात्रों को समय पर सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें