फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता अमीनुद्दीन हत्या कांड में जेल भेजे गए 8 अभियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। 13 वर्ष पूर्व हुए सपा नेता अमीनुद्दीन अंसारी हत्याकांड में आजीवन कारावास के सजायाफ्ता अभियुक्तों की अपील उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ द्वारा खारिज किए जाने के बाद पुलिस ने सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उनके विरुद्ध सीजेएम कोर्ट से वारंट जारी हुआ था।
विज्ञापन

मामला जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के नेवारी दुराजपुर गांव का है। बताते चलें कि वर्ष 2005 में सपा नेता अमीनुद्दीन अंसारी की चुनाव प्रचार से घर लौटते समय नेवारी रामबाग मार्ग पर करमैतेपुर गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। बाद में मामले ने सियासी रंग पकड़ा और परिवारीजनों ने 14 लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। मामले में सभी 14 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। इसके विरुद्ध आरोपियों ने उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ के समक्ष अपील दाखिल की थी। सभी आरोपी इन दिनों जमानत पर रिहा चल रहे थे। बीते दिनों उच्च न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा के विरुद्ध आरोपियों की अपील को खारिज करते हुए सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश दिया। हाईकोर्ट के आदेश पर अंबेडकरनगर सीजेएम कोर्ट ने सभी 14 के विरुद्ध गिरफ्तारी का वारंट जारी किया। जहांगीरगंज पुलिस ने सात व आलापुर पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। इनमें रमेश कुमार, गिरीश, राधेश्याम, सुरेंद्र, मुन्नीलाल, इन्द्रकेश, सुरेश शामिल हैं। थानाध्यक्ष बेचू सिंह यादव ने बताया कि गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों को जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें