फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुई जिले के 107 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के 107 केंद्रों पर मंगलवार से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाएं अव्यवस्थाओं के बीच प्रारंभ हुईं। प्रथम पाली में हाईस्कूल गृहविज्ञान व इंटरमीडिएट साहित्यिक हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र तथा द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट हिंदी सामान्य के प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। अव्यवस्थाओं का आलम यह कि डीएम अखिलेश सिंह को ही आलापुर जीजीआईसी में सीसीटीवी कैमरे का मॉनीटर बंद मिला। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। कई अन्य जगहों पर सीसीटीवी कैमरे ठीक से काम न करने की खबर भी सामने आई। पहले दिन दोनों पालियों में कुल 5 हजार 342 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा को सकुशल व शांतिपूर्ण निपटाने को लेकर प्रशासन ने तमाम दावे किए थे, लेकिन पहले ही दिन विभिन्न प्रकार की अव्यवस्थाएं सामने आईं। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मंगलवार पहली पाली में आयोजित परीक्षा का जायजा लेने निकली जिलाधिकारी अखिलेश सिंह जब राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आलापुर पहुंचे, तो वहां सीसीटीवी कैमरे का मॉनिटर बंद मिला। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। केंद्र व्यवस्थापक अनुपमा उपाध्याय ने सफाई देते हुए कहा कि मॉनिटर कुछ देर पहले तक ठीक तरीके से काम कर रहा था। निरीक्षण के लिए बाहर निकली थीं। इसी बीच मोबाइल चार्ज करने के लिए गलती से शायद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने उसका स्विच ऑफ कर दिया। इस पर डीएम ने दोबारा ऐसा न होने की चेतावनी दी। केंद्र व्यवस्थापक व सहायक केंद्र व्यवस्थापक आशा को निर्देशित किया कि वे एक साथ इस कक्ष को न छोड़ें। बाद में डीएम ने अपने सामने मॉनिटर को चालू कराया। इसके अलावा भी भीटी व टांडा तहसील क्षेत्र के कुछ विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे सुचारु ढंग से न चलने की खबरें सामने आईं।
इससे पहले मंगलवार प्रथम पाली में हाईस्कूल गृहविज्ञान व इंटरमीडिएट साहित्यिक हिंदी प्रथम प्रशभनपत्र की परीक्षा जिले के 107 केंद्रों पर होनी थी। परीक्षा में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में परीक्षार्थी संबंधित केंद्र पर पहुंचे। कड़ी तलाशी के बाद सभी को अंदर जाने दिया गया। नकलविहीन परीक्षा कराने को लेकर शासन के सख्त निर्देश का ही नतीजा रहा कि प्रथम पाली में 3 हजार 507 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। विभागीय आंकड़ों के अनुसार हाईस्कूल गृहविज्ञान में 15 हजार 426 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 13 हजार 865 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 1561 ने परीक्षा छोड़ी। इसी प्रकार इंटरमीडिएट साहित्यिक हिंदी प्रथम प्रशभन पत्र में 17 हजार 268 के सापेक्ष 15 हजार 322 ने परीक्षा दी। 1946 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। इस प्रकार प्रथम पाली में 32 हजार 694 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 29 हजार 187 ने परीक्षा दी, जबकि 3 हजार 507 ने परीक्षा छोड़ी। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट हिंदी सामान्य हिंदी प्रथम प्रशभनपत्र की परीक्षा हुई।
विज्ञापन



परीक्षा के दौरान बेहोश हुई छात्रा
मंगलवार को द्वितीय पाली में रामनयन फलपत्ती देवी इंटर कॉलेज कजरीनंदापुर परीक्षा केंद्र में इंटरमीडिएट हिंदी सामान्य प्रथम प्रशभनपत्र की परीक्षा के दौरान एक छात्रा की तबीयत खराब हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सहायक केंद्र व्यवस्थापिका तकदीस फातिमा ने बताया कि 1830459 रोल नंबर वाली सविता पाल कॉपी व प्रश्नपत्र मिलने के बाद कॉपी पर रोल नंबर लिख रही थी कि इसी बीच उसे तेज ठंड लगकर बुखार चढ़ गया। बाजार स्थित एक निजी चिकित्सक को केंद्र पर बुलाकर उसका इलाज कराया, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ। इस पर 108 एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सकुशल निपटी पहले दिन की परीक्षा
मंगलवार को पहले दिन शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा निपटी। किसी भी केंद्र से किसी भी प्रकार की शिकायत सामने नहीं आई। सभी सचल दल टीमों ने विभिन्न केंद्रों पर पहुंचकर जायजा लिया। पहले दिन एक भी नकलची हत्थे नहीं चढ़ा। -विनोद सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें