फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रहे वृद्ध को पिकअप ने कुचला, ट्रॉमा रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में 11 लोग घायल हो गए। जिनमें से पांच की हालत गंभीर है। एक बुजुर्ग की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

सड़क पार कर रहे वृद्ध को तेज रफ्तार पिकअप ने अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में पिता पुत्र समेत कुल 10 लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चार की हालत गंभीर बनी हुई है।
जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना अंतर्गत नरसिंहपुर गांव निवासी भगवान प्रसाद (70) पुत्र सुभई शनिवार सुबह घर के निकट सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच उधर से गुजर रहे पिकअप वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं टांडा थाना अंतर्गत फूलपुर गांव निवासी रूकेश (35) पुत्र धवनचंद्र शुक्रवार देर शाम उस समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर घायल हो गया, जब वह बाइक से टांडा से घर जा रहा था। गंभीर चोटें आने पर उसे सीएचसी टांडा ले जाया गया। यहां तबीयत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर अहिरौली थाना अंतर्गत खेंवार निवासिनी सोनी (19) पुत्री दिनेश शनिवार सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रही थी। उसे सीएचसी कटेहरी ले जाया गया। मगर हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वहीं अकबरपुर थाना अंतर्गत गोपालपुर गांव निवासी मदनप्रसाद (45) पुत्र टेढ़ू शुक्रवार देर शाम अपने (14) वर्षीय पुत्र श्रीचंद्र के साथ बाइक से अकबरपुर से घर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वे गांव के निकट पहुंचे, तो ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे दोनों को चोटें आईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन

उधर शनिवार अपराह्न भीटी थाना अन्तर्गत अढ़नपुर गांव के निकट दो बाइक की आमने सामने हुई टक्कर में मध्यप्रदेश प्रांत के दामोह थाना अंतर्गत भिंडोरिया गांव निवासी रामअशीष (22), गणेश (30), रमेश (32) तथा मालीपुर थाना अन्तर्गत मालीपुर निवासी गुलाम कादिर (52) व नसीबा खान (31) घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर रामअशीष, रमेश व गणेश को भीटी सीएचसी में इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां रामअशीष की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि रामअशीष, गणेश व रमेश भीटी में निर्माणाधीन एसडीएम आवास में मजदूरी का कार्य करते हैं। इसके अलावा भीटी थाना अंतर्गत महापारा गांव निवासी इंद्रभान (25) पुत्र रामकृपाल शनिवार अपराह्न उस समय अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया, जब वह बाइक से महापारा से सेनपुर जा रहा था। सेनपुर बाजार के निकट हुई घटना में उसे गंभीर चोटें आईं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें