फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजाबाद की बजाए अब अंबेडकरनगर में होगी पशुओं से जुड़ी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में पशुपालकों के लिए एक और खुशखबरी है। लगभग 36 लाख की लागत से जिला मुख्यालय पर पशु रोग निदान प्रयोगशाला का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें विभिन्न प्रकार के पशुओं से जुड़ी आवश्यक जांच हो सकेगी। अभी तक पशुओं के ब्लड, यूरिन व गोबर की जांच के लिए नमूना एकत्र कर उन्हें फैजाबाद प्रयोगशाला भेजा जाता था। अप्रैल से यह सभी जांचें जिला मुख्यालय पर शुरू हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पशुओं को विभिन्न प्रकार के रोगों से बचाने के लिए पशुपालकों को अब इधर-उधर की भागदौड़ नहीं करनी होगी। उनके लिए खुशखबरी की बात यह कि जिला मुख्यालय स्थित जिला पशु चिकित्सालय परिसर में 35 लाख 71 हजार रुपये की लागत से पशु रोग निदान प्रयोगशाला का निर्माण कराया जा रहा है। मार्च माह के अंत तक भवन निर्माण का कार्य पूरा होने का लक्ष्य है। इसके बाद मशीन की स्थापना करने के साथ ही स्टाफ की तैनाती की जाएगी। ऐसे में अप्रैल माह के अंत तक प्रयोगशाला के संचालन की उम्मीद बढ़ गई है। प्रयोगशाला के संचालन के बाद पशुओं में होने वाले विभिन्न प्रकार के रोगों की जांच हो सकेगी।
गौरतलब है कि अब तक छोटे बड़े पशुओं के गोबर, ब्लड व यूरिन की जांच के लिए उसका नमूना एकत्र कर फैजाबाद स्थित प्र्रयोगशाला भेजा जाता था। वहां से रिपोर्ट आने के बाद ही सुबंधित पशु का इलाज होता था। कभी-कभी रिपोर्ट विलंब से आने के चलते पशु में होने वाली बीमारी बढ़ जाती थी, जिससे उसकी मौत भी हो जाया करती थी। अब अत्याधुनिक मशीनों से लैस इस प्रयोगशाला के संचालन से जांच तत्काल हो सकेगी, जिसका सीधा लाभ पशुपालकों को मिलेगा।
विज्ञापन


पशुपालकोें को मिलेगा व्यापक लाभ
जिला पशु चिकित्सालय परिसर में अत्याधुनिक मशीनों से लैस प्रयोगशाला का निर्माण चल रहा है। इसके संचालन के बाद पशुपालकों को व्यापक लाभ मिलेगा। मार्च तक निर्माण पूरा हो जाने की उम्मीद है। अभी जांच शुल्क का निर्धारण नहीं हुआ है। मशीनों की स्थापना व स्टाफ की तैनाती के बाद शुल्क का निर्धारण किया जाएगा। -डॉ. आरके सक्सेना, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें